Saturday, February 1, 2020

14 दिन बाद अस्पताल से घर पहुंचीं शबाना आजमी, ताजा फोटो शेयर कर लिखा- दुआओं के लिए शुक्रिया

बॉलीवुड डेस्क. करीब दो सप्ताह तक मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद एक्ट्रेस शबाना आजमी शुक्रवार को डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई हैं। 69 साल की एक्ट्रेस ने शनिवार को ट्विटर पर उनकी रिकवरी के लिए दुआ करने वालों का शुक्रिया अदा किया है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल को विशेषतौर पर धन्यवाद कहा है।

एक्ट्रेस ने अपनी एक ताजा फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "मेरी रिकवरी के लिए दुआ और शुभकामना भेजने वालों का शुक्रिया। मैं घर वापस आ गई हूं। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ द्वारा की गई स्टर्लिंग केयर के लिए टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का धन्यवाद। मैं ऋणी और आभारी हूं।" फोटो में शबाना एक दम फिट नजर आ रही हैं।

18 जनवरी को घायल हुई थीं शबाना

18 जनवरी को ड्राइवर द्वारा ओवरटेक करने की कोशिश में शबाना आजमी की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर के पास ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में शबाना घायल हुई थीं और उन्हें पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया था। वे 14 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। उनके ड्राइवर के खिलाफ खराब ड्राइविंग का केस दर्ज हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shabana Azmi discharged from hospital after 14 days, Shared Her Latest Photo


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36M1SCQ

ग्रैमी आउटफिट पर ट्रोल हुईं प्रियंका तो मां मधु चोपड़ा ने कहा, उसका शरीर है, वो जो चाहे करे

बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा 62 वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपने रेड कार्पेट अपीयरेंस के कारण पिछले दिनों ट्रोल हो गई थीं। उन्होंने राल्फ एंड लॉरेन की गाउन पहनी थी जो कि काफी बोल्ड थी और इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हाल ही में उनकी मां मधु चोपड़ा मुंबई में एक इवेंट में पहुंचीं तो मीडिया ने प्रियंका की ट्रोलिंग पर सवाल किए जिसका उन्होंने बेहद सटीक जवाब भी दिया।

मां बोलीं-प्रियंका का शरीर है वो जो चाहेकरे
मधु चोपड़ा ने ट्रोलिंग पर कहा, मैं खुश हूं कि यह हुआ, इससे प्रियंका और ज्यादा मजबूत हो गईं। वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं। वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहीं हैंतोउनका शरीर है, वो जो चाहेकरें औरउनके पास खूबसूरत शरीर है भी। जहां तक ट्रोलर्स का सवाल है तो वो कम्प्यूटर के पीछे छुपे हुए हैं, उनकी जिंदगी में कोई खुशियां नहीं हैंतो यह सब कहकर उन्हें अटेंशन मिलती है और मैं ऐसे लोगों को अटेंशन देना जरुरी नहीं समझती। जब प्रियंका वो ड्रेस पहनने वाली थीं तो उन्होंने मुझे फोटो भेजी थी और मुझे ड्रेस थोड़ी रिस्की लगी थी लेकिन उन्होंने इसे बहुत ही अच्छे से कैरी किया, मैं इस बात से खुश हूं कि यह अवॉर्ड्स की बेस्ट ड्रेस में से एक थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mother Madhu Chopra Reaction On Priyanka Chopra Trolled On Her Outfit At Grammy Awards


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31dkIlc