Friday, May 1, 2020

शाहरुख खान ने कहा, ऋषि कपूर का सिर पर हाथ फेरना बहुत मिस करूंगा, उनके आशीर्वाद से ही मैं आज यहां हूं'

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई में ल्यूकेमिया के चलते निधन हो गया। 67 साल की उम्र में उनके निधन से बॉलीवुड गमगीन है। उन्हें याद कर सेलेब्स कई इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऋषि को याद करते हुए एक भावुक मैसेज शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। शाहरुख ने साल 1992 में फिल्म दीवाना से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे। इसके अलावा ओम शांति ओम और जब तक है जान में दोनों साथ दिखे थे।


शाहरुख ने ऋषि के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक युवा के तौर पर जब मैं फिल्मी दुनिया में एंट्री कर रहा था तो मैं इस बात को लेकर काफी इनसिक्योर था कि मैं दिखता कैसा हूं और मेरे अंदर इतना टैलेंट है भी या नहीं। तब मेरे अंदर नाकामयाब होने का डर नहीं था क्योंकि तब मैंने सबसे बेहतरीन एक्टर के साथ काम किया था और वो थे-ऋषि साहब।

शूटिंग के पहले दिन वह मेरे साथ पैक-अप के बाद बैठे, अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ उन्होंने मुझे कहा-यार तुझमें एनर्जी बहुत है। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि मैं एक्टर बन गया हूं।

कुछ महीनों पहले मैं उनसे मिला और मैंने उन्हें उस फिल्म में स्वीकार करने के लिए धन्यवाद कहा। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उन्होंने उस दौरान किस तरह मेरा हौसला बढ़ाया था। यह खासियत कुछ ही लोगों में होती है कि वह दूसरों की कामयाबी पर खुश हो पाएं। मैं उन्हें कई चीजों के लिए मिस करूंगा लेकिन उनकी सबसे ज्यादा एक चीज याद आएगी और वो है हर बार मिलने पर उनका मेरे सिर पर हाथ फेरना। उस एहसास को मैं हमेशा आशीर्वाद समझकर अपने दिल में बसाकर रखूंगा, मैं जो हूं उसी वजह से हूं। आपको मिस करूंगा सर, प्यार, सम्मान और आदर हमेशा।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shah Rukh Khan remembers Rishi Kapoor’s gentle pat on his head


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d8XAcb

Thursday, April 30, 2020

करीना कपूर से लेकर दामाद भारत साहनी तक परिवार ने भावुक पोस्ट और तस्वीरों के साथ किया ऋषि कपूर को याद

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई में आखिरी सांसे ली हैं। घर के लाडले सदस्य को खोकर पूरा परिवार गमगीन हो गया है। ऐसे में सभी ने ऋषि कपूर को याद करते हुए उनके लिए भावुक पोस्ट शेयर की है।

करीना कपूर ऋषि कपूर के भाई रणधीर की बेटी हैं। अपने अंकल के चले जाने पर उन्होंने उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें ऋषि-रणधीर नजर का बचपना दिख रहा है। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, 'जिन्हें मैं जानती हूं बेस्ट ब्वॉयज, पापा और चिंटू अंकल'। इसके अलावा भी करीना ने 'हम तुम' फिल्म का एक सीन शेयर किया है जिसमें ऋषि सैफ के लिए मैं शायर तो नहीं गाना गा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में हार्ट इमोजी शेयर की है।

ऋषि की भतीजी करिश्मा कपूर ने भी उनके साथ वाली एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें नन्हीं सी करिश्मा पिता रणधीर को पकड़ी हुई हैं वहीं दूर खड़े ऋषि उन्हें प्यार से देख रहे हैं। कैप्शन में करिश्मा लिखती हैं, 'हमेशा परिवार को देखते थे। चिंटू अंकल में आपके साथ खाने और रेस्टोरेंट्स की बात करना बहुत याद करुंगी'।

##

##

इस दुख के मौके पर ऋषि कपूर के दामाद भारत साहनी ने भी उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरों के साथ लिखा, 'जो प्यार आपने मुझे दिया वो मैं कभी नहीं भूलुंगा। आपने कम समय में ही मुझे बहुत कुछ सिखाया है। आज मैं टूट चुका हूं। शब्द खो गए। लव यू एंड मिस यू। रेस्ट इन पीस पापा'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Kareena Kapoor to son-in-law Bharat Sahni, family remembers Rishi Kapoor, shares pictures with emotional post


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aTHMc7