Monday, June 1, 2020

अर्जुन कपूर ने दिवंगत वाजिद के साथ फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, बोले- ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है

मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान अब हमारे बीच नहीं हैं। रविवार रात मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। जिसके बाद बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोगों ने उनके असमय निधन पर शोक जताया। एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके साथ बिताए वक्त को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे अब भी इस पर भरोसा नहीं हो रहा है... ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है जब हम अपनी फिल्म तेवर के लिए बैठकें कर रहे थे। गर्मजोशी से मिलने वाले और सबसे सभ्य आत्माओं में से एक व्यक्ति को जानने की खुशी मुझे प्राप्त थी। उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान और दिल में एक गीत रहता था... वाजिद भाई संगीत और यादों के लिए आपका धन्यवाद। आपकी आत्मा को शांति मिले प्यारे दोस्त।'

संजय कपूर ने भी 'तेवर' को याद किया

अर्जुन के अंकल संजय कपूर ने भी साल 2015 में आई फिल्म तेवरकी मेकिंग के दौरान वाजिद के साथ बिताए वक्त को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपनी पोस्ट में संजय ने लिखा, 'वाजिद भाई आपकी आत्मा को शांति मिले। तेवर के संगीत के लिए हुई हमारी बैठकों को कभी नहीं भूलूंगा, जीवन से भरपूर और बेहद प्रतिभाशाली, आपकी बहुत ज्यादा याद आएगी। परिवार के प्रति संवेदना।' संजय फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक थे।

##

सोनम कपूर ने भी दी श्रद्धांजलि

अर्जुन की कजिन सोनम कपूरी आहूजा ने भी अपनी फिल्म 'डॉली की डोली' के एक इवेंट की तस्वीर शेयर करते हुए वाजिद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की उसमें वाजिद सोनम की चुन्नी पकड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले वाजिद खान।'

##

रविवार देर रात हुआ निधन

42 वर्षीय वाजिद खान का निधन मुंबई के चेंबूर स्थित एक हॉस्पिटल में रविवार देर रात हो गया। वे लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, और हाल ही में उन्हें कोरोना भी हो गया था। जिसके बाद वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान इम्युनिटी कमजोर हो जाने पर उनकी हालत बिगड़ती चली गई और वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी ने अर्जुन कपूर की फिल्म 'तेवर' में संगीत दिया था। (फोटो/वीडियो अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36QEeql

साजिद-वाजिद के गॉडफादर हैं सलमान खान, उन्हीं की फिल्मों के लिए कंपोज किए सबसे ज्यादा गाने, वाजिद का आखिरी गाना भी सलमान के नाम

बॉलीवुड की मशूहर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान का निधन 42 साल की उम्र में हो गया। साजिद-वाजिद के फिल्मीसफर में सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ रहा है।

दोनों सलमान खान के करीबियों में से एक माने जाते हैं। साजिद-वाजिद ने अपने करियर की शुरुआत सलमान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से की थी।

यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म के म्यूजिक का श्रेय हिमेश रेशमिया और जतिन-ललित को जाता है लेकिन साजिद-वाजिद ने अरबाज खान पर फिल्माया गाना तेरी जवानी कंपोज किया था।

सलमान की कईफिल्मों में दिया म्यूजिक: प्यार किया तो डरना क्या के दौरान दोनों की सलमान से अच्छी बॉन्डिंग हो गई। इसके बाद इस जोड़ी ने बैक टू बैक सलमान की कई फिल्मों में गाने कंपोज किए। इनमें हैलो ब्रदर(1999), तुमको न भूल पाएंगे(2002), तेरे नाम(2003), मुझसे शादी करोगे(2004), गर्व(2004), पार्टनर(2007), वांटेड(2009), दबंग (2010),दबंग 2(2012), एक था टाइगर (2012), दबंग-3(2019) जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में शामिल हैं।

जब सामने आई सलमान से झगड़े की खबरें: सलमान को गॉडफादर मानने वाली इस जोड़ी की एक समय उनसे मनमुटाव की खबरें भी सामने आई थीं। दबंग 2 के बाद तकरीबन पांच साल तक साजिद-वाजिद ने सलमान की किसी फिल्म में म्यूजिक नहीं दिया था जिसके बाद इनके रिश्तों में कड़वाहट की बात कही गई। लेकिन एक इंटरव्यू में साजिद-वाजिद ने इन ख़बरों को सिरे से नकार दिया था।

उन्होंने कहा था, 'पिता शराफत अली खान की मौत के बाद हम मानसिक तौर पर बेहद टूट गए थे। उस दौरान हम चाहकर भी काम नहीं कर पा रहे थे। हमारा परिवार हमारी पहली प्राथमिकता थी। खासकर हमारी अम्मी,ऐसे में उस सदमे से उबरने में हमें काफी समय लगा।'

'इस दौरान हमें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन हमें न चाहते हुए भी इनकार करना पड़ा और तब लोगों ने सलमान के साथ मनमुटाव की खबरें उड़ा दीं। सलमान हमारे बड़े भाई के समान हैं। उनके साथ ऐसी कोई भी बात कभी नहीं हुई।'

सलमान के लिए ही कंपोज किया आखिरी गाना: सलमान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से करियर की शुरुआत करने वाले वाजिद के लिए करियर का आखिरी गाना भी सलमान के नाम रहा। हाल ही में सलमान के दो गाने प्यार करो न और भाई-भाई के कंपोजर भी साजिद-वाजिद ही हैं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Music composer duo Sajid-wajid's strong connection with Salman Khan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XKUAgc