Monday, September 30, 2019

वीजू खोटे के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक, ऋषि कपूर ने लिखा- 'आप बहुत याद आओगे'

बॉलीवुड डेस्क. 'शोले', 'कयामत से कयामत तक', 'अंदाज अपना अपना', 'चाइना गेट', 'गरम मसाला' और 'गोलमाल 3' जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता वीजू खोटे नहीं रहे। सोमवार सुबह करीब 6.55 बजे उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। वीजू के निधन पर ऋषि कपूर, अजय देवगन, अनूप जलोटा, अशोक पंडित और सतीश शाह समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।

हमें आपकी बहुत याद आएगी : ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने वीजू को याद करते हुए लिखा है, "आपकी आत्मा को शांति मिले वीजू खोटे। कई सालों से प्रिय मित्र। हालांकि, आप बहुत बड़े थे। जब मैं छोटा था तो हम बहन शोभा खोटे के साथ बाइक पर घूमने जाया करते थे। जुनूनी और अमेरिकी फिल्मों के जबर्दस्त जानकार। हमें आपकी बहुत याद आएगी। वीजू कुत्ते आहे।"

ऋषि कपूर का ट्वीट।

ऐसे एक्टर्स अपने आप में इंस्टीट्यूशन: अजय देवगन

अजय देवगन ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है, "वीजू खोटे जैसे एक्टर्स अपने आप में एक इंस्टिट्यूशन होते हैं। उनका काम हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे फिल्मों में उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। आपकी आत्मा को शांति मिले सर। आपके परिवार के लिए मेरी हार्दिक संवेदना।"

अजय देवगन का ट्वीट।

सुनील शेट्टी ने लिखा है, "हमें आपकी बहुत याद आएगी वीजू जी...आपकी आत्मा को शांति मिले।"

सुनील शेट्टी का ट्वीट।

माधुरी दीक्षित ने दुख जाहिर करते हुए लिखा है, "वीजू खोटे जी के निधन की खबर सुन दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

माधुरी दीक्षित का ट्वीट।

भजन गायक अनूप जलोटा ने अपने ट्वीट में लिखा, "वीजू खोटे जी के निधन के बारे में सुन सदमे में हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

अनूप जलोटा का ट्वीट।

कॉमेडियन और एक्टर सतीश शाह ने लिखा है, "प्रिय मित्र और दिग्गज अभिनेता वीजू खोटे नहीं रहे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

सतीश शाह का ट्वीट।


अशोक पंडित ने लिखा है, "जबर्दस्त अभिनेता वीजू खोटे के निधन की खबर सुन दुख हुआ। उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति।"

अशोक पंडित का ट्वीट।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Viju Khote Died: Rishi Kapoor, Ajay Devgn And Other Celebs Saddened


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nLPHoQ

बार्ड ऑफ ब्लड वेब सीरीज का पहला एपिसोड फ्री में देख सकेंगे यूजर्स, लॉग-इन की भी जरूरत नहीं

गैजेट डेस्क. भारतीय यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप नेटफ्लिक्स का ओरिजनल कंटेंट बिना लॉग-इन किए भी देख सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' का पहला एपिसोड नॉन सब्सक्राइबर यूजर्स भी देख सकेंगे। हालांकि यह सुविधा सिर्फ कुछ ही समय के लिए दी जाएगी। इससे पहले यूट्यूब भी अपन ओरिजनल कंटेंट के लिए इस तरह की स्ट्रेटजी अपनी चुकी है।

कंपनी का कहना है कि बार्ड ऑफ ब्लड का पहला एपिसोड नॉन-सब्सकाइबर यूजर्स भी मुफ्त में देख सकेंगे। इसे नेटफ्लिक्स के होम पेज के जरिए बिना लॉग-इन किए देखा जा सकेगा। इसे एंड्रॉयड डिवाइस के अलावा डेस्कटॉप पर किसी भी ब्राउजर की मदद से देखा जा सकेगा। फिलहाल यह सुविधा आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

भारत में नेटफ्लिक्स के कई तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध है। इसमें मोबाइल ओनली मंथली प्लान भी है, जिसमें 199 रुपए देकर स्टैंडर्ड रेजोल्यूशन और सिंगल डिवाइस पर कंटेंट देखा जा सकता है।इसके अलावा 499 रुपए और 799 रुपए प्रति माह के प्लान भी उपलब्ध है, जिसमें अलग अलग स्क्रीन रेजोल्यूशन और स्क्रीन सपोर्ट मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
indian users will be able to watch the first episode of Bard of Blood web series on Netflix for free, no need to login


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mYCSHK