Tuesday, December 31, 2019

गोआ से ऑस्ट्रिया तक, फैमिली के साथ नए साल का वेलकम करने निकले बी-टाउन सेलेब्स

बॉलीवुड डेस्क. नया साल 2020 आने में चंद घंटे ही बाकी हैं, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स पर इसका खुमार पिछले कुछ दिन से छाया हुआ है। इसी बीच सेलेब्स अलग-अलग डेस्टिनेशन पर छुट्‌टियां मनाने गए हैं। फैमिली के साथ अपने इन वेकेशन्स की तस्वीरें इन सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

परिवार और दोस्तों का साथ : बिपाशा बसु अपने पति करण के साथ वेकेशन मना रही हैं। वहीं परिणीति और जैकलीन ने अपनी गर्ल गैंग को इसके लिए चुना। कृति सेनन परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। एकता कपूर भी गर्ल गैंग के साथ थाईलैंड में इंजॉय कर रही हैं। उनके साथ करिश्मा तन्ना और अनीता हंसनंदानी और रिद्धिमा पंडित भीहैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मलाइका अरोड़ा बहन अमृता के साथ गोआ में नए साल का जश्न मनाने पहुंची हैं।
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को स्विटजरलैंड में वरुण धवन और नताशा दलाल की कंपनी मिली।
दिव्या कुमार खोसला, पति भूषण और सास के साथ छुटि्टयां मना रही हैं।
तापसी पन्नू अपनी बहन शगुन, अभिषेक थपलियाल और अनुभूति के साथ मॉरीशस में हैं।
मंदिरा बेदी बेटे और पति के साथ फुकेट थाईलैंड में छुटि्टयां इंजॉय कर रही हैं
परिणीति, जर्मनी के बाद ऑस्ट्रिया में सर्दियों का मजा ले रही हैं।
जैकलीन फर्नांडीज भी अपनी गर्ल गैंग के साथ नए साल को सेलिब्रेट कर रही हैं।
आयुष्मान-ताहिरा, बहामास में निक जोनस के कंसर्ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा से मिले।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qavfd8

कुशल पंजाबी की मौत पर सुरभी तिवारी को आया कॉल, कॉलर ने कहा- ऑड्रे को मौत का जिम्मेदार बताना गलत

टीवी डेस्क. टीवी एक्ट्रेस सुरभी तिवारी ने कुशल पंजाबी की मौत के मामले में एक खुलासा किया है। सुरभी के मुताबिक उनके पास दो दिन पहले कॉल आया था। एक्ट्रेस ने बताया कि कॉलर ने कहा कि कुशल की मौत के लिए उनकी पत्नी ऑड्रे डोल्हन को जिम्मेदार बताना उचित नहीं है। गौरतलब है कि चेतन ने बताया था की कुशल ने असफल शादी के चलते खुदकुशी कर ली थी।

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय के अनुसार सुरभी बताती हैं कि वे लॉजिस्टिक्स का भी काम करती हैं और एक एजेंट ने उन्हें कॉल कर कहा कि कुशल के लिए केवल ऑड्रे ही जिम्मेदार नहीं है। हालांकि कुशल की पत्नी की तरफ से मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऑड्रे बीते दिनों आयोजित हुई कुशल की प्रेयर मीट में नजर आईं थीं।

चेतन हंसराज के अनुसार
एक्टर चेतन हंसराज ने बताया था कि कुशल अपनी असफल शादी से काफी परेशान थे। वे कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। उन्होंने बताया कि एक्टर आर्थिक संबंधित परेशानियों से भी जूझ रहे थे। हालांकि कुशल की डेड बॉडी के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी मौत का जिम्मेदार किसी को ना ठहराया जाए। गौरतलब है कि नोट में उन्होंने अपनी जायदाद पैरेंट्स और बहन के नाम कर दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Call to Surbhi Tiwari on the death of Kushal Punjabi, the caller said - wrong to call Audrey responsible for death


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2thwDBA