Saturday, May 30, 2020

समुदाय से जुड़ा सवाल पूछने वाले को स्वरा भास्कर ने लगाई फटकार, बोलीं- ‘इस वक्त कम से कम इंसान को इंसान मानो’

लॉकडाउन के चलते पैदल अपने घर को निकल रहे मजदूरों की मदद करने के लिए स्वरा भास्कर ने मदद का हाथ बढ़ाया है। स्वरा ने अपने ट्विटर पर एक फॉर्म शेयर किया है जिसे भरवाकर वो लोगों को उनके घर पहुंचा रही हैं। इसी बीच एक यूजर ने उनपर किसी एक समुदाय की मदद करने का आरोप लगाते हुए उनसे सवाल पूछा है। इसके बाद स्वरा ने करारा जवाब भी दिया है।

लोगों से ट्विटर पर मजदूरों के फॉर्म भरवाने की अपील करने के बाद एक यूजर ने उन्हें लिखा, स्वरा मैम, आप हेल्प सिर्फ एक ही खास समुदाय के लोगों की कर रहे हो क्या। जैसे सयैद, शहजाद। मैंने भी हेल्प मांगा है।

सवाल सामने आते ही स्वरा लिखती हैं, फिजूल की बातें मत करो। इस वक्त कम से कम इंसान को पहले इंसान मानो। आपने नाम और नंबर शेयर किया है तो आपको या जिनका आपने नाम भेजा है उनसे हम संपर्क करेंगे।

##

स्वरा का ये जवाब सुनकर भी बाज ना आते हुए यूजर ने लिखा, भाइयों कुछ मत बोलो, अगर मैं रिप्लाई देता हूं तो मुझे बीजेपी का बता देंगे। अगर नहीं देता हूं तो मैं अपने पुराने पीएम की तरह हूं ऐसा बोलेंगे। बस करो। मेरे मन में एक सवाल था लगता है पूछ कर गलती कर दी। इंडिया में सवाल करना भी गरीबों को मना है। इसपर स्वरा लिखती हैं, कल हमारी इस बारे में बात हुई। जब आपके पास जानकारी आ जाएगी प्लीज हमें फॉरवर्ड करें। मदद के लिए शुक्रिया।

अशोक पंडित को ट्विटर पर जवाब देतीं स्वरा।

इससे पहले भी स्वरा को मदद करने पर कई बार ट्रोल किया जा चुका है। इस मामले में स्वरा और अशोक पंडित के बीच भी एक लंबी बहस हुई थी। गौरतलब है कि स्वरा अब तक 1500 मजदूरों को टिकट मुहैया करवा चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Swara Bhaskar reprimanded the person who asked questions related to the community, says- 'At this time, at least consider human being as a human being'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MagAf6

कोरोना के बीच कास्टिंग की फेक न्यूज फैलाने वालों पर भड़के अक्षय कुमार, प्रोडक्शन ने नहीं की 'फिलहाल 2' गाने की कास्टिंग

अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का साल 2019 में आया गाना फिलहाल काफी पॉपुलर हुआ था। लॉकडाउन के बीच ही अब खबरें आ रही हैं कि इसका दूसरा भाग भी बनने जा रहा है। इसके अलावा गाने की कास्टिंग की खबरें भी खूब सुर्खियों में है हालांकि ये खबर पूरी तरह गलत है। इस मामले पर अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फैंस को सतर्क किया है।

हाल ही में गाने के प्रोडक्शन देसी मेलोडीज ने एक प्रेस नोट रिलीज करते हुए कास्टिंग की खबरों को गलत ठहराया था। नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया है कि बैनर या प्रोडक्शन द्वारा फिलहाल 2 गाने की कोई कास्टिंग नहीं की जा रही है। फिलहाल 2 गाने में भी पुरानी कास्टिंग ही रखी जाएगी।

इस नोटिस को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने भी फैंस को जागरुक किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कोरोना के समय फेक न्यूज तो बहुत सुनी अब फेक कास्टिंग भी हो रही है। इसके साथ उन्होंने प्रोडक्शन का ऑफिशियल नोटिस भी शेयर किया है। गौरतलब है कि इस गाने को बी प्राक ने आवाज दी है वहीं जानी ने इसके लिरिक्स बनाए हैं। नोटिस में बताया गया है कि देश की स्थिति सामान्य होते ही फिलहाल 2 लाया जाएगा, जिसमें नुपुर और अक्षय ही नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar gets furious over the spreading fake news of casting among Corona, production did not casting for 'filhaal2' song


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/302EGkj