Friday, September 4, 2020

अक्षय कुमार पबजी की जगह लॉन्च करने जा रहे हैं गेम फौजी, प्लेयर्स जानेंगे सोल्जर्स का समर्पण, रेवेन्यू का 20% फौजियों के ट्रस्ट को जाएगा

भारत सरकार ने चाइनीज मोबाइल ऐप बैन कर दिए हैं। दूसरी किश्त में बैन किए 117 ऐप्स में सबसे ज्यादा मशहूर रहा पबजी भी शामिल था। पबजी पर बैन के दो दिन बाद ही अक्षय कुमार ने FAU-G यानी फौजी गेम लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह गेम खेलने वालों को देश के जवानों के बलिदान के बारे में भी जानकारी देगा। यह अक्षय कुमार का पहला गेमिंग वेंचर है।

भारत के वीर ट्रस्ट को देंगे रेवेन्यू का हिस्सा

अक्षय ने जानकारी देते हुए लिखा है- पीएम मोदी के आत्मनिर्भर मूवमेंट को सपोर्ट करते हुए इस एक्शन गेम का प्रेजेंट करते हुए गर्व हो रहा है। निडर और एकता की मिसाल गार्ड्स - फौजी। मनोरंजन से इतर इस खेल में खिलाड़ी हमारे सैनिकों के समर्पण और त्याग को जान सकेंगे। इस खेल से मिलने वाला नेट रेवेन्यू का 20 प्रतिशत हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

पबजी को भारत में 17.5 करोड़ लोगों डाउनलोड किया था

फौजी गेम के बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। यह गेम तब लॉन्च किया जा रहा है, जब केंद्र ने कुछ दिन पहले ही पबजी समेत 118 चीनी मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया है। पबजी भारत में बेहद पॉपुलर गेम था और इसे देश में करीब 17.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था। हालांकि, पबजी का मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन अभी भी भारत में मौजूद है। लेकिन, अक्षय कुमार की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पॉजिटिव कमेंट्स दिए हैं।


ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा फौजी

अक्षय के इस गेम के बारे में शेयर करते ही यह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। FAU-G यानी फौजी गेम को विशाल गोंदाल के इंडिया गेम्स और बैंगलुरू के एनकोर गेम्स ने मिलकर तैयार किया है। ट्रेंडिंग में आते ही महज एक घंटे के अंदर इस पर करी 20 हजार से ज्यादा ट्वीट्स किए जा चुके हैं।​​​​​​​

बियर ग्रिल्स के साथ भी एक्शन करते नजर आएंगे अक्षय

बात अगर अक्षय के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में वो अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के सिलसिले में ब्रिटेन गए थे। यह कोरोना के बाद शूटिंग की इजाजत मिलने पर शूट हो रहा बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इसमें वाणी कपूर अक्षय कुमार के अपोजिट हैं। इसके अलावा अक्षय मैन वर्सेज वाइल्ड फेम बियर ग्रिल्स के साथ एक शो में नजर आएंगे। शो का नाम है इन टू द वाइल्ड।

अक्षय ने इस एपिसोड का प्रोमो भी शेयर किया था और कहा था कि बियर ग्रिल्स के लिए उनके मन में बेहद सम्मान है।ग्रिल्स भी अक्षय की सादगी और चुनौतियों के लिए उनके जुनून से काफी प्रभावित हुए थे। ग्रिल्स ने कहा था कि अक्षय के सामने चुनौती रखो तो उनकी आंखों में चमक आ जाती है और ऐसा उन्होंने बहुत कम सेलेब्रिटीज में देखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar announced aatm nirbhar multiplayer game FAU-G after government baned chinese mobile game PUBG


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z8VmFj

No comments:

Post a Comment