Wednesday, September 23, 2020

कल तक गोवा में चल रही थी दीपिका पादुकोण की फिल्म की शूटिंग, ड्रग चैट वायरल होने के बाद रोक दी गई

ड्रग्स केस में चैट वायरल होने के बाद दीपिका पादुकोण की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में वे करन जौहर के प्रोडक्शन वाली अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा पहुंची थीं। लेकिन अब अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। दीपिका ने पिछले हफ्ते सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शूटिंग शुरू की थी।

कल शाम तक हो रही थी शूटिंग

इस फिल्म का डायरेक्शन शकुन बत्रा कर रही हैं। कुछ दिनों पहले करन जौहर भी मां और बच्चों के साथ गोवा गए थे। ड्रग चैट वायरल होने के बाद से दीपिका चुप हैं। टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग कल रात तक हुई। सेट पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेकर्स ने बुधवार सुबह पैकअप कर दिया। लोकेशन के पास मौजूद चश्मदीद के अनुसार मेकर्स ने कल शाम 7 बजे तक शूटिंग की और आज सुबह से सेट पर कोई नहीं दिखाई दिया।

सिद्धांत ने शेयर किया था वीडियो

यह सेट 15 दिन पहले तैयार किया गया थ। दीपिका करीब 4-5 बार यहां नजर आईं थीं। सिद्धांत ने भी एक दिन पहले ही लोकेशन का एक वीडियो शेयर किया था। दीपिका का नाम तब सामने आया जब एनसीबी ने रिया की टैलेंट मैनेजर जया साहा की वॉट्सऐप चैट एक्सेस की। इस चैट में दीपिका करिश्मा प्रकाश से माल के बारे में पूछ रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने हशीश के बारे में भी पूछा था।

दीपिका को 3 दिन में हाजिर होने का समन मिला

इस बीच दीपिका की मैनेजर करिश्मा को एनसीबी से पूछताछ में राहत मिल गई है। वे बीमार हैं। जबकि दीपिका, सारा, रकुल प्रीत, श्रद्धा सहित 7 लोगों को एनसीबी ने समन भेज दिया है। जिन्हें तीन दिन के भीतर एनसीबी के सामने हाजिर होना हैं। इसके अलावा एनसीबी ने बुधवार को जया से तीसरे दिन भी पूछताछ की। जया के अलावा पूछताछ के लिए मधु मंतेना, एबिगेल पांडे, सनम जौहर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone's untitled next was packed up today after drug chats of the actress emerged


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HtROrr

No comments:

Post a Comment