बॉलीवुड डेस्क. अजय देवगन की 100वीं फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वारियर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मौके पर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अजय को बधाई दी और साथ ही किस्से साझा किए। इतना हीं नहीं उन्होंने खुद को मजाकिया अंदाज में देवगन फिल्म्स का एम्पलॉय बताया और कहा कि मैं अजय को बॉस बुलाता हूं। खास बात है कि इस फिल्म के साथ एक्टर इंडस्ट्री में अपने 30 साल भी पूरे करने जा रहे हैं।
यह रिश्ता केवल शुक्रवार का नहीं है दो पीढ़ियों का है
ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे रोहित शेट्टी ने अजय के साथ इंडस्ट्री में गुजारे वक्त को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरा और अजय का साथ कुछ फ्रायडेस का नहीं है, बल्कि दो जनरेशन्स का है। इसके साथ ही उन्होंने एक्टर को फिल्मों का शतक लगाने पर बधाई दी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सफल जर्नी का श्रेय भी अजय देवगन को दिया।
"मेरे लिए वो बॉस हैं"
इस मौके पर रोहित ने खुद को अजय का कर्मचारी बताया कहा कि "यहां मैं डायरेक्टर की हैसियत से नहीं आया हूं। मैं देवगन फिल्म्स का पुराना एम्पलॉय हूं।" हालांकि अजय ने भी उनकी कई फिल्में निर्देशित कर चुके रोहित की बहुत तारीफ की।
रोहित ने निर्देशक के तौर पर अपनी शुरुआत साल 2003 में आई 'जमीन' से की थी। फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु अहम भूमिका में थे। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं कर पाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32VhP7S
No comments:
Post a Comment