बॉलीवुड डेस्क.रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' काट्रेलरलोगोंको बेहद पसंद आया है।जिसमें एक क्रूर सीरियल रेपिस्टको पकड़ने के लिए समय के खिलाफ दौड़ में रानी को दिखाया गया है।भारत में बाल अपराधियों द्वारा हिंसक अपराधों में वृद्धि पर फिल्मने ध्यान केंद्रित किया है और निश्चित रूप से यंग गर्ल्सपर इस खतरे के बारे में बातचीत की शुरुआत की है।
इस तरह की फिल्मों में वास्तविक जीवन की घटनाएं ही प्रेरणाहोती हैं। लेकिन मर्दानी 2 फिल्म का प्लॉट देश के चौंकाने वाले शक्ति मिल्स बलात्कार के मामले पर आधारित है। 2013 में, देश यह जान कर हैरानहो गया था कि 5 आरोपियों द्वारा एक महिला के साथ क्रूरता से बलात्कार किया गया था, जिनमें से 2 किशोर थे।
किशोर अपराधियों वाले केस किए शामिल :निर्माताओं ने बहुत सारीवास्तविक घटनाओंसे प्रेरणा ली है, जिन्होंने हमारे देश को हिला दिया था। यमुना एक्सप्रेस-वे मामले से लेकर शक्ति मिल्स रेप केस तक और कई अन्य मामले मर्दानी 2 की सिहरन बढ़ानेवाली स्क्रिप्ट की रीढ़ हैं। यह एक हार्ड-हिटिंग और वास्तविकता के करीब फिल्म है। जाहिर है इसमेंभारत में हुई कई वास्तविक घटनाओं से बहुत सारी समानताएं होंगी।
फिल्म के लेखक (गोपी पुरथन) ने विशेष रूप से किशोर अपराधियों और भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाले भयानक अपराधों पर शोध करने के लिए समय का निवेश किया है। ऐसी ही एक घटना है शक्ति मिल्स केस, जो बलात्कार जैसे हिंसक अपराधों के सबसे शुरुआती रिपोर्टेड मामलों में से एक है, जो किशोरों द्वारा किए गए थे।
गोपी कहते हैं- "अगर देश में महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के साथ विलक्षण समानताएं पा रहे हैं, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि यहफिल्म दर्शकों के लिए समाज का एक आईना है। किशोरों द्वारा महिलाओं के खिलाफ किए गए हिंसक अपराध बढ़ रहे हैं और फिल्मऐसी घटनाओं से प्रेरित है, जिन्होंने हमारे देश को झकझोरदिया था। हम दिखाना चाहते हैं किवास्तव में हमारे आसपास क्या हो रहा है। हमहर किसी कोआँखें खुली रखने की कोशिश कर रहेहैं, क्योंकि खतरा हमारे आसपास है। हमें सतर्क, सजग और बेहद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अपराधी को उसकी उम्र के कारण पहचाना नहीं जा सकता है।"
रानी,फिल्ममें निर्भीक और प्रतिबद्ध पुलिस अधीक्षक, शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सुपरहिट और बेहद प्रशंसित प्रीक्वल, मर्दानी में नॉक-आउट प्रदर्शन दिया था, जिसमें उन्होंने एक बाल तस्करी रैकेट की सरगना का सामना किया था। मर्दानी 2 में, रानी को एक बहुत ही युवा लेकिन खतरनाक खलनायक के खिलाफ खड़ा किया गया है, जिसे शुद्ध बुराई कहा जा सकता है।
आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी'मर्दानी 2' ग्लाेबलब्लॉकबस्टर हिचकी के बाद रानी की अगली रिलीजहोगी। हिचकी ने दुनिया भर में 250 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म13 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XthfwZ

No comments:
Post a Comment