बॉलीवुड डेस्क.अक्षय कुमार और कपिल शर्मा की दोस्ती को हर कोई जानता है। अक्षय खुद अपनी किसी भी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में जाना नहीं छोड़ते। कॉमेडी का गजब सेंस रखने वाले अक्षय और कपिल ने गुड न्यूज के पोस्टर पर भी फनी रिएक्शन दिया है। कपिल के कमेंट के अनुसार गिन्नी की डिलीवरी क्रिसमस से पहले या उसी दौरान हो सकती है।
ये है कपिल का फनी रिएक्शन : अक्षय ने अपनी फिल्म गुड न्यूज का पोस्टर शेयर किया था। जिस पर कपिल ने रिप्लाय देते हुए लिखा- बधाई हो पाजी, पोस्टर बहुत ही अच्छा दिख रहा है। लेकिन मेरी गुड न्यूज आपकी गुड न्यूज से पहले आ रही है। टीम गुड न्यूज को शुभकामनाएं।
##क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म :इसके बाद अक्षय ने भी कपिल के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा-कमाल कर दिया शर्मा जी, आपकी गुड न्यूज के लिए दिली मुबारकबाद। एक बड़ी सी झप्पी आपको।गौरतलब है कि अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर, किआरा आडवाणी की यह फिल्म 27 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353fMQx
No comments:
Post a Comment