बॉलीवुड डेस्क. वन प्लस म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा मुंबई पहुंचीं। यहां उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान से मुलाकात की। शाहरुख ने ट्विटर पर इस मीटिंग की फोटो शेयर करते हुए उनका भारत आगमन पर स्वागत किया है।
एसआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, "नए नियमों से जीने का फैसला। इसे दुआ लिपा के सिवाय और किससे बेहतर तरीके से सीखा जा सकता है। क्या आकर्षक और खूबसूरत युवा महिला है...और उसकी आवाज। आज रात के कॉन्सर्ट के लिए उसे मेरा ढेर सारा प्यार। दुआ अगर हो सके तो वह स्टेप करने की कोशिश करना, जो मैंने स्टेज पर तुम्हे सिखाई थी।"
24 साल की दुआ लंदन बेस्ड सॉन्ग राइटर और सिंगर हैं। 2015 में उनका पहला गाना 'न्यू लव' रिलीज हुआ था। उन्हें 'बी द वन' और 'न्यू रूल्स' जैसे सिंगल्स के लिए जाना जाता है, जो दुनियाभर में बेहद पॉपुलर हैं।
पिछले साल भारत घूमने आई थीं दुआ
दुआ पिछले साल अक्टूबर में ब्वॉयफ्रेंड इसाक क्रू के साथ वेकेशन मनाने भारत आई थीं। तब वे राजस्थान (जयपुर, जोधपुर), केरल और गोवा समेत कई जगह घूमने गई थीं। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी इस यात्रा को याद किया है। एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट में दुआ ने लिखा है, "पिछले साल जयपुर में साड़ी पहनना सीखा था। आज मुंबई में खुद को पाकर बहुत खुश हूं।"

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33X9p16
No comments:
Post a Comment