Friday, November 15, 2019

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया बेटे अभिषेक का पुराना पत्र, लिखा- पूत सपूत तो क्यों धन संचय

बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन ने गुरुवार रात बेटे अभिषेक बच्चन का एक पत्र ट्विटर पर शेयर किया था। उन्होंने इसके साथ लिखा, "अभिषेक अपनी शान में...एक पत्र मेरे लिए, जब मैं एक आउटडोर शेड्यूल के चलते दूर था।" बिग बी ने आगे लिखा है, "पूत सपूत तो क्यों धन संचय, पूत कपूत तो क्यों धन संचय।" जाहिरतौर पर अभिषेक ने यह पत्र तब लिखा था, जब वे छोटे थे और आउटडोर शूट पर गए पिता को याद कर रहे थे।

बिग बी के ट्वीट पर अभिषेक ने जवाब भी आ गया है। उन्होंने अमिताभ को टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है, बेशक, क्रिएटिव लेटर राइटिंग का कोर्स करने से पहले।"

##

अभिषेक ने पत्र में यह लिखा था

बिग बी ने अभिषेक का जो पत्र शेयर किया है, वह अंग्रेजी में हैं, जिसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है:-

प्रिय पापा

आप कैसे हैं? हम सभी आपको बहुत याद कर रहे हैं। पापा आप जल्दी ही घर लौटेंगे। मैं आपकी मुस्कराहट के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। भगवान हमारी प्रार्थना सुन रहा है। चिंता मत करो। मैं मां, श्वेता दीदी और घर की देखभाल करूंगा। कभी-कभी मैं शरारती हो जाता हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं पापा।

आपका प्यार बेटा अभिषेक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abhishek Bachchan Hilarious Reply On His Old Letter Shared By Father Amitabh Bachchan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/359wo9v

No comments:

Post a Comment