Saturday, November 16, 2019

मेकर्स को मिले 'चुपके चुपके' के टाइटल राइट्स, राजकुमार राव निभाएंगे धर्मेंद्र वाला किरदार

बॉलीवुड डेस्क. साल 1975 में आई हिट कॉमेडी फिल्म 'चुपके-चुपके' का रीमेक बनने जा रहा है। फिल्ममेकर भूषण कुमार ने ओरिजिनल टाइटल के राइट्स भी अपने नाम कर लिए हैं। खास बात है कि इस रीमेक में फिल्म में धर्मेंद्र वाला रोल एक्टर राजकुमार राव निभाने वाले हैं।

फिल्म 'चुपके-चुपके' में धर्मेंद्र के डॉ परिमल त्रिपाठी वाला किरदार निभाने जा रहे राजकुमार राव ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। एक्टर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। खास बात है कि फिल्म के ओरिजिनल टाइटल राइट को पहले ही मनीष गोस्वामी द्वारा ले लिया गया था, लेकिन भूषण कुमार इसे पाने में सफल हो गए हैं। हालांकि मनीष ने टाइटल देने पर कहा कि हम इंडस्ट्री के साथी हैं और जरूरत के समय एक दूसरे के काम आएंगे।

हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना' रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई और दर्शकों द्वारा भी नकार दी गई। फिलहाल एक्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही अफ्जा' में व्यस्त हैं। उनके साथ फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आ सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Makers get title rights of 'Chupke Chupke', Rajkumar Rao will play the character of Dharmendra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QvAjJL

No comments:

Post a Comment