Wednesday, November 20, 2019

तानाजी के मेकर्स को एनसीपी नेता जितेन्द्र आव्हाड ने दी धमकी- फिल्म में जल्द से जल्द बदलाव करो

बॉलीवुड डेस्क.मुंब्रा-कालवा से रांकापा के विधायक डॉ. जितेन्द्र आव्हाड ने तानाजी के डायरेक्टर का नाम लिखते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म में तानाजी से जुड़े एतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की बात की है। साथ ही यह भी लिखा है अगर वे इसे धमकी समझ रहे हैं तो समझ रहे हैं तो भी चलेगा।

धमकी समझोगे तो भी चलेगा : डॉ. जितेन्द्र ने ट्वीट में लिखा है- "ओम राउत, तुम्हारी फिल्म तानाजी का ट्रेलर देखा। उसमें तुमने कई ऐसे प्रसंग डाले हैं जो इतिहास में हैं ही नहीं। उनमें जल्द से जल्द बदलाव करें या फिर मुझे अपनी तरीके से मामला देखना पड़ेगा। अगर इसे धमकी समझ रहे हो तो चलेगा।"

संभाजी ब्रिगेड ने मांगा स्पष्टीकरण : जितेन्द्र के अलावा संभाजी ब्रिगेड ने भी ट्रेलर में दिखाए गए कुछ दृश्यों में निर्देशक से स्पष्टीकरण मांगा है। ब्रिगेड ने अपने पत्र मेंआरोप लगाया हैकि फिल्म में भगवा झंडे पर ओम का चिह्न दिखाकर जानबूझकर शिवाजी की धर्मनिरपेक्ष छवि को खत्म करने की कोशिश की गई।

अगले साल होगी रिलीज : 1670 की सिंहगढ़ दुर्ग की विजय की तानाजी मालुसरे के कारण ही संभव हो पाई थी।अजय देवगन, सैफ अली खान, शरद केलकर की फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। फिल्म में काजोल भी तानाजी की पत्नी सावित्री मालुसरे के रोल में नजर आएंगी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NCP MLA Jitendra Awhad threatened director Om Raut to make immediate changes in Tanhaji the unsung warrior


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QAu1s8

No comments:

Post a Comment