Monday, November 18, 2019

फेस्टिवल में दी जाएगी कादर खान सहित 12 दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि, दिखाएंगे उनकी मशहूर फिल्में

बॉलीवुड डेस्क.50वें इंटरनेशनल फिलम फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2019 में 13 मशहूर हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस श्रद्धांजलि का स्वरूप फिल्मों के तौर पर होगा। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की है।

20 नवंबर से शुरू हो रहा है फेस्टिवल : इफ्फी में 76 देशों की 200 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं भारत में बनी 26 फीचर फिल्मों और 15 नॉन फीचर फिल्मों को पेनोरामा सेक्शन में दिखाया जाएगा। जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोग इस फेस्टिवल में शामिल होंगे। इफ्फी की शुरुआत 20 नवंबर से पणजी गोआ में हो रही है। जो 28 नवंबर तक चलेगा।

इन हस्तियों ने छोड़ा साथ : बिजू फुकान, मृणाल सेन, विजया मुले, रूमा गुहा ठाकुरता, कादर खान, राज कुमार बड़जात्या, गिरीश करनाड, राम मोहन, वीरू देवगन, विद्या सिन्हा, विजया मुले, खय्याम और एमजे राधाकृष्णन जैसी हस्तियों ने पिछले साल दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इफ्फी के श्रद्धांजलि सेक्शन द्वारा मृणाल सेन की भुवन शोम, गिरीश करनाड की कन्नड़ फिल्म कनूरु हेग्गादिथि, बिजू कूकन की जानु बरुआ द्वारा निर्देशित फिल्म अपरूपा, खय्याम द्वारा संगीतबद्ध उमराव जान, एमजे राधाकृष्णन की वेयिलमारंगल और विजया मुले की शॉर्ट फिल्म एक अनेक और एकता को शामिल किया जाएगा।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कादर खान, विद्या सिन्हा, वीरू देवगन और खय्याम


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32RlUde

No comments:

Post a Comment