कराची. पाकिस्तानी कलाकार हमजा अली अब्बासी ने इस्लाम को आगे बढ़ाने के लिए मनोरंजन जगत छोड़ने का फैसला लिया है। हमजा ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी। इतना ही नहीं एक्टर ने इस वीडियो में माइकल जैक्सन की शोहरत के बारे में भी जिक्र किया। खास बात है कि हमजा शो 'अलिफ' में ऐसे ही व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।
इस्लाम के दायरे में रहकर करेंगे काम
जारी वीडियो में एक्टर ने अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने अपने बचपन के संघर्ष से लेकर इस्लाम के बारे में जानने की इच्छा व्यक्त की। एक्टिंग की दुनिया में बने रहने पर उन्होंने कहा कि अगर मैं आगे भी काम करूंगा तो इस्लाम और मजहब के बारे में ही करूंगा। एक्टर के वे आगे कभी भी फिल्मों को लेकर बात नहीं करना चाहते।
"माइकल जैक्सन को भी लोग भूल गए"
एक्टर के अनुसार मौत ही सबसे बड़ी हकीकत है और आप इससे बच नहीं सकते। उन्होंने माइकल जैक्सन का उदाहरण देते हुए कहा कि उनसे ज्यादा फेसम कौन है, लेकिन क्या हुआ वे मर गए। यही बात उन्होंने चंगेज खान के बारे में भी कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QvmkDw
No comments:
Post a Comment