Monday, November 18, 2019

अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां, रविवार को सांस लेने में हुई थी परेशानी

बॉलीवुड डेस्क. बंगाली एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत सोमवार से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो सकीं। इसका कारण उनका अस्पताल में भर्ती होना है। नुसरत के परिवार वालों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रविवार सुबह उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके चलते उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नुसरत आईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वे होश में भी हैं। परिवार की मानें तो उन्हें अस्थमा की शिकायत रह चुकी है।

बशीरहाट से सांसद हैं नुसरत

बंगाली मुस्लिम परिवार में जन्मी नुसरत ने 2011 में फिल्म 'शोत्रू' से स्थानीय सिनेमा में कदम रखा। वे अब तक 18 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2019 में वे राजनीति में सक्रिय हुईं और तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सायंतन बासु को करीब 3.50 लाख वोटों से हराया। इसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की, जो काफी चर्चा में रही थी। अलग धर्म में की गई इस शादी के चलते वे कुछ मुस्लिम संगठनों के निशाने पर रही थीं।

नुसरत जहां।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nusrat Jahan The Actress And TMC MP Admitted To Hospital Due Respiratory Problem


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ZNXHs

No comments:

Post a Comment