बॉलीवुड डेस्क. स्टेशन पर गाना गाते हुए वीडियो के बाद रानू मंडल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लेकिन इस बार चर्चा रानू के अजीबो-गरीब मेकअप की है। दरअसल कानपुर यूपी की एक स्थानीय मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने रानू को एक रैम्प वॉक इवेंट के लिए तैयार किया था, जिसके बाद उसके फोटो वायरल हुए और सोशल मीडिया पर मीम्स बनाए जाने लगे।
रानू ने भी किया रैम्प वॉक : इस दौरान मॉडल्स के साथ रानू और मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने भी रैम्प वॉक किया। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पिछले दिनों रानू एक शॉप में फैन के साथ किए गए रुखेव्यवहार को लेकर भी चर्चा में थीं।
##हिमेश के साथ किया सिंगिंग डेब्यू: रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' से बॉलीवुड में एंट्री करवाई है। यूजर्स ने रानू का मजाकबनाते हुए उन्हें ट्रोल किया है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qq1FRr

No comments:
Post a Comment