फैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मशहूर गायिका सेलीन डियोन का प्लेन क्रैश होने के कारण उनका निधन हो गया। कैनेडियन सिंगर डियोन को हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर टाइटेनिक के थीम सॉन्ग 'माय हार्ट विल गोन ऑन' के लिए जाना जाता है। दैनिक भास्कर मोबाइल ऐप के एक पाठक ने हमें यह वीडियो पुष्टि के लिए भेजा। पड़ताल में पता चला कि डायोन के निधन होने की खबर झूठी है।
क्या वायरल
- वायरल वीडियो में सीएनएन न्यूज चैनल का लोगो लगा हुआ है।
- कैप्शन में लिखा है कि, कैनेडिशन सुपरस्टार और सिंगिंग लीजेंड सेलीन डियोन का प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें उनकी डेथ हो गई।
- इस खबर को फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा है।
क्या है सच्चाई
- पड़ताल में पता चला कि वायरल दावा भ्रामक है। सीएनएन के नाम से यह खबर वायरल की जा रही है, जबकि सीएनएन ने ऐसी कोई खबर प्रसारित नहीं की।
- डियोन जीवित हैं और प्लेन क्रैश होने जैसी कोई घटना नहीं हुई।
कैसे पता चली सच्चाई
- सीएनएन का लोगो लगे वीडियो क्लिप में एंकर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, आज सुबह हमारे पास कुछ बहुत दुखद, दिल दहलाने वाली और सदमा पहुंचाने वाली खबर है।
- लेकिन एंकर के मृत व्यक्ति का नाम बताने से पहले ही स्क्रीन पर डायोस की पिक्चर नजर आती है। वहीं नीचे एक टिकर बॉन्ड बोल्ड फॉन्ट में चलता है जो सुपरस्टार डायोस के 51 साल में गुजर जाने की सूचना देता है।
- पड़ताल में हमें सीएनएन की ओरिजिनल क्लिप मिल गई, जो 8 जून 2018 को प्रसारित की गई थी। इसमें सेलिब्रिट शेफ एंथनी बूर्डेन की मौत की खबर प्रसारित
- की गई थी। इसमें एंकर वही लाइन बोलता है, जो वायरल वीडियो में प्रसारित की जा रही हैं।
- वायरल वीडियो एडिट किया हुआ है। जिस वेबसाइट ने इसे अपलोड किया है, उसने भी किसी भरोसेमंद सोर्स का जिक्र नहीं किया। इस वेबसाइट का फंक्शनल होमपेज भी नहीं है।
- किसी भी अन्य भरोसेमंद न्यूज चैनल ने इस खबर को प्रचारित-प्रसारित नहीं किया। वहीं डायोन ट्वीटर पर एक्टिव हैं। कुछ घंटों पहले किए गए उनके ट्वीट देखे जा सकते हैं।
- पड़ताल से स्पष्ट होता है कि डियोन की मौत की खबर झूठी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qZpwNc
No comments:
Post a Comment