Monday, November 18, 2019

आमिर खान ने बताई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के लिए मांगी गई माफी की वजह, बोले- मैं आहत महसूस कर रहा था

बॉलीवुड डेस्क. आमिर खान ने एक इंटरव्यू में अपनी पिछली फ्लॉप फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के लिए मांगी गई माफी की वजह बताई। उनसे पूछा गया था कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के फ्लॉप होने पर उन्होंने खुलकर जिम्मेदारी ली थी, जो कि एक दशक पहले तक कोई एक्टर नहीं करता था। उन्हें इस एक्शन से क्या कुछ मिला?

आमिर का पूरा जवाब

आमिर ने कहा, "वास्तव में ऐसा नहीं है। मैंने हमेशा अपने काम के प्रति जिम्मेदारी महसूस की है। लेकिन पिछले 18-19 साल से मेरी ऐसी कोई फिल्म नहीं आई, जो अच्छी न चली हो। हो सकता है इसलिए लोगों को लगा हो कि मैंने ऐसा पहली बार किया है।" वे आगे कहते हैं, "चूंकि यह (ठग्स...) बहुप्रतीक्षित फिल्म थी। लोगों को इससे बहुत उम्मीद थी। इसलिए मैं बहुत क्षमाप्रार्थी, आहत और निराश था कि हम गलत साबित हुए। मैंने भावनात्मक रूप से महसूस किया कि इसके बारे में बात करनी चाहिए और लोगों से उनकी उम्मीदों पर खरा न उतरने के लिए माफी मांगनी चाहिए।"

'असफलता से बहुत कुछ सीखा'

आमिर का मानना है कि आप ज्यादातर अपनी असफल फिल्मों से सीखते हो। वे कहते हैं, "असफलता आपको बहुत कुछ सिखाती है। मैंने भी बहुत सीखा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसे सार्वजनिक रूप से साझा करना चाहिए। यह ऐसा कुछ है, जिसे लेकर मुझे अपनी टीम के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए।"

अगले साल आएगी नई फिल्म

आमिर इन दिनों 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिससे अपना फर्स्ट लुक उन्होंने सोमवार को फैन्स के साथ साझा किया। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हॉलीवुड की 'फॉरेस्ट गंप' (1994) की रीमेक है, जो 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aamir Khan reveals the reason of apologizing for Thugs of Hindostan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32XTluK

No comments:

Post a Comment