बॉलीवुड डेस्क.जयललिता पर बन रही बायोपिक 'थलाइवी' में अरविंद स्वामी एमजी रामचंद्रन का रोल निभाएंगे। अरविंद ने फिल्म में अपने रोल की शूटिंग शुरू कर दी है। जहां से उनका पहला लुक वायरल हुआ है। अरविंद क्लीन शेव नजर आ रहे हैं।
इसलिए अहम हैं एमजीआर :1965 से लेकर 1973 तक जयललिता के साथ एमजीआर ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था। जयललिता की एमजीआर के साथ पहली फिल्म आइराथिल ओरुवन थी। जो 1965 में आई थी।उन्हें राजनीति में लाने में भी एमजीआर की अहम भूमिका रही।
तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म : थलाइवी के लिए कंगना ने पहले ही 10 नवंबर से शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का प्रोडक्शन विष्णु इंदुरी कर रहे हैं। जबकि डायरेक्शन एल विजय का है। फिल्म में कंगना रनोट टाइटल रोल निभाएंगी। तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना ने भरतनाट्यम और तमिल लैंग्वेज की क्लास भी ली हैं।
कंगना ने सीखा भरतनाट्यम :फिल्म का टाइटलहिंदी में 'जया' और तमिल में 'थलाइवी' है। फिल्म में कंगना 100 डांसर्स के साथ एक रेट्रो सॉन्ग शूट करेंगी, जिसे साउथ सिनेमा की कोरियोग्राफर गायत्री रघुराम द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।इस डांस सीक्वेंस के लिएकंगना नियमित रूप से भरतनाट्यम क्लास ले रही हैं।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान कंगना ने बताया था कि उन्हें तमिल सीखने में दिक्कत हो रही है। कंगना ने कहा था- "मैंने पहले भी तमिल सीखने की कोशिश की थी, लेकिन अब मैं फिल्म की डिमांड पर तमिल सीख रही हूं।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CKwTdM

No comments:
Post a Comment