बॉलीवुड डेस्क.भारतीय फिल्मों का संगीत सात समुंदर पार भी लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है। कुछ ऐसा ही एक किस्सा मारिया के साथ भी हुआ जब उसे आमिर खान की फिल्म अकेले हम अकेले तुम का एक गाना दिखाई दिया और वह 20 साल बाद अपना घर खोज पाई।
5 साल की उम्र में खो गई थी : केरल की मारिया जन्म बोल नहीं पाती थीं। महज 5 साल की उम्र में वह खो गई थी। और इडुक्की कट्टप्पना में पहुंच गई थी। वहां एक ऑटो ड्राइवर ने मारिया को उदास देखकर उसके पास पहुंचा तो उसे पता चला कि मारिया बोल और सुन नहीं पाती।
अम्यूजमेंट पार्क देखकर आया याद : द न्यूज मिनट की खबर के अनुसार मारिया वहां की भाषा नहीं समझ पा रही थी लेकिन उसने लिखकर बताया कि उसका नाम अमीना है और उसके 5 भाई-बहन हैं। 20 साल बाद जब उसने फिल्म अकेले हम अकेले तुम' में आमिर को साइकिल चलाते हुए देखा तो उसने अपने पति रोडीमॉन से बताया कि यही वह जगह है जिसे वह ढूंढ रही थी।
डायरेक्टर मंसूर से मिले रोडीमॉन: रोडीमॉन को जैसे ही यह पता चला उसने फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान से संपर्क किया। रोडीमॉन ने बताया - मैं उनसे पिछले हफ्ते ऊटी में मिला था। उन्होंने बताया कि वह जगह मुंबई के फैंटेसी लैंड अम्यूजमेंट पार्क की थी। लेकिन मारिया का घर उससे भी ज्यादा दूर था, जहां जाने के लिए करीब 1 घंटा और लगा।
ऐसा है घर के आस-पास का माहौल : वह बताती हैं कि उनकी कॉलोनी में एक दिल के आकार का बेस है जिस पर तिरंगा लगा है। घरों के बीच से सड़के गुजरती हैं और जहां से ऑटोरिक्शा और बाइक गुजरती हैं। पास ही एक रेलवे ट्रैक भी है। अब हम इन सुरागों के आधार पर कॉलोनी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमें मदद चाहिए मुझे मलयालम के अलावा कोई भाषा नहीं आती है।”
मारिया ने रोडीमॉन से 2003 में शादी की थी और वह उसे मारिया कहता था। उनके 6 बच्चे हैं जिनमें 5 लड़के और एक लड़की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qc7hUB

No comments:
Post a Comment