बॉलीवुड डेस्क. ऋतिक रोशन निर्माता रोहित शेट्टी की उस फिल्म से बाहर हो गए हैं, जिसे 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक बताया जा रहा था। यह ऐसे मौके पर हुआ है, जब मेकर्स फिल्म की लीड स्टारकास्ट की घोषणा करने की प्लानिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने फिल्म छोड़ने का फैसला इसकी स्क्रिप्ट में बदलाव के चलते लिया।
यहां से खड़ी हुई समस्या
पिंकविला की खबर के मुताबिक, समस्या तब शुरू हुई, जब निर्माता रोहित शेट्टी अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक के राइट्स खरीदने में असफल रहे। निर्माता रोमू एन. सिप्पी के फैमिली मेंबर्स ने राइट्स के लिए 2-3 करोड़ रुपए मांगे थे, जो शेट्टी और उनकी टीम को बहुत ज्यादा लगे। फाइनली, उन्होंने बातचीत आगे बढ़ाने की बजाय 1954 में आई हॉलीवुड फिल्म 'सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' के राइट्स खरीद लिए, जिससे 'सत्ते पे सत्ता' की कहानी अडॉप्ट की गई थी। फराह खान के निर्देशन में बन रही रीमेक का नाम अब 'सेवन' होगा।
रिपोर्ट में आगे लिखा है कि अंग्रेजी फिल्म से ली गई कहानी पर काम करने में ऋतिक की बिल्कुल रुचि नहीं है। इसलिए उन्होंने फराह खान और रोहित शेट्टी को कह दिया है कि वे किसी और एक्टर को अपने प्रोजेक्ट के लिए कास्ट कर सकते हैं। दोनों ने नए एक्टर की तलाश जारी कर दी है। वहीं, रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा अभी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32KZxGp
No comments:
Post a Comment