Monday, August 3, 2020

मुंबई पुलिस ने कहा-पिता ने नहीं की थी कोई भी शिकायत, परिवार चाहता था इस मामले में अनौपचारिक कार्रवाई

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में खुलासा किया कि 25 फरवरी को उन्होंने मुंबई पुलिस को मैसेज भेजकर अलर्ट किया था कि उनके बेटे की जान को खतरा है, लेकिन मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया। अब इस आरोप पर मुंबई पुलिस के प्रवक्ता शाहजी उपम ने कहा है कि उनकी पिता या परिवार की ओर से कोई भी लिखित शिकायत पुलिस स्टेशन को नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि परिवार के एक सदस्य ने मैसेज के माध्यम से जानकारी जरुर दी थी।

इन आरोप-प्रत्यारोप के बीच कुछ व्हाट्सऐप मैसेज भी सामने आये हैं। दावा किया जा रहा है कि ये मैसेज सुशांत के परिवार द्वारा मुंबई पुलिस को फरवरी में भेजे गए हैं।

डीसीपी जोन 9 को भेजा व्हाट्सऐप मैसेज।
डीसीपी जोन 9 को भेजा व्हाट्सऐप मैसेज।
डीसीपी जोन 9 को भेजा व्हाट्सऐप मैसेज।
डीसीपी जोन 9 को भेजा व्हाट्सऐप मैसेज।

केके सिंह का पुलिस पर आरोप
केके सिंह ने कहा कि 14 जून को जब मेरे बेटे की जान चली गई तो हमने 25 फरवरी को आरोपियों का नाम देकर उनके खिलाफ मुंबई पुलिस को एक्शन लेने को कहा। 40 दिन बीत जाने के बाद भी जब मुंबई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब पिछले दिनों मैंने पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और जांच के लिए अधिकारी मुंबई गए। ऐसी स्थिति में चाहिए सभी लोग पटना पुलिस का सपोर्ट करें। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा का आभार व्यक्त करता हूं कि इस दुख की घड़ी में उन्होंने मेरा साथ दिया है।

मुंबई पुलिस की इसपर सफाई
पिता के आरोप पर सोमवार शाम को मुंबई पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर खंडन किया है। मुंबई पुलिस की ओर से इसमें डीसीपी शाहजी उपम ने कहा,"सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मृत्यु के मामला में 14 जून, 2020 को एडीआर संख्या 43/2020 यू / एस 174 सीआरपीसी के तहत दर्ज केस दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच बांद्रा पुलिस स्टेशन, मुंबई द्वारा की जा रही है।"

शाहजी उपम ने आगे कहा, "आज स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि परिवार ने 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस को एक लिखित शिकायत की थी। हम यह स्पष्ट करते हैं कि उस तारीख पर बांद्रा पुलिस स्टेशन को ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।"

अनौपचारिक जांच चाहता था परिवार
शाहजी उपम ने आगे लिखा है,"सुशांत के जीजा और हरियाणा पुलिस में आईपीएस ओपी सिंह ने तत्कालीन डीसीपी जोन 9 को कुछ व्हाट्सएप संदेश भेजे थे। इस मामले में तत्कालीन डीसीपी ने उनसे कहा था कि वे अगर लिखित शिकायत देंगे तो मुंबई पुलिस पूरी तरह से इस मामले में सहियोग करेगी। हालांकि, वे चाहते थे कि मुंबई पुलिस अनौपचारिक तरीके से इस मामले में एक्शन ले, जो संभव नहीं था।"

पिता ने राजीव नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है केस
एक्टर सुशांत सिंह के सुसाइड मामले में पिता ने 28 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के लिए पटना के सिटी एसपी सहित 5 अधिकारी मुंबई गए हुए हैं। हालांकि, सिटी एसपी को बीएमसी ने क्वारैंटाइन कर दिया है।

मुंबई पुलिस पर यह आरोप लग रहे हैं कि जांच में वह बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी इस पर नाराजगी जताई है। सुशांत की मौत के बाद से लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है लेकिन, महाराष्ट्र सरकार ने इस मांग को नकार दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक्टर सुशांत सिंह के सुसाइड मामले में पिता ने 28 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी-फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gsvhaM

No comments:

Post a Comment