Tuesday, March 3, 2020

शंकर महादेवन की बर्थडे पार्टी में जाकिर हुसैन के शागिर्द बने फरहान अख्तर, बजाया तबला सोलो

बॉलीवुड डेस्क. शंकर महादेवन 3 मार्च को 53 साल के हो गए हैं। बर्थडे से पहले उन्होंने अपने नए घर मेंएक म्यूजिकल पार्टी ऑर्गनाइज की, जिसमें कई नामी संगीत पुरोधा मौजूद थे। इस पार्टी का वीडियो फरहान अख्तर ने भी शेयर किया है। जिसमें वे सोलो तबला बजाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके पहले जाकिर हुसैन का वीडियो उन्होंने खुद बनाया है।

गायकी के दौर में मना जश्न : शंकर महादेवन का जन्मदिन म्यूजिकल अंदाज में मनाया गया। जिसमें हर्षदीप कौर ने राजी फिल्म का गाना दिलबरो गाया। इसी गाने पर जाकिर ने संगत दी। पार्टी में प्रसून जोशी, सलीम मर्चेन्ट, जावेद अख्तर, शेखर रवजियानी और सयामीखेरभी मौजूद रहीं। जब फरहान तबला बजा रहे थे तब जाकिर खुद माइक पकड़े दिखाई दिए।

##

सलीम मर्चेन्ट का भी बर्थडे : 3 मार्च को इंडस्ट्री के तीन दिग्गजों का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। शंकर महादेवन के अलाव सलीम मर्चेन्ट और श्रद्धा कपूर ने भी अपना बर्थडे मनाया। सलीम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा है- पिछले 10 सालों में कई बार शंकर, जीनो और मैंने अपना बर्थडे संगीतमय माहौल में मनाया है। इस बार राकेश मेहरा ने कैमरे में हमे कैद कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shankar Mahadevan Birthday Party Updates On Farhan Akhtar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vqfvez

No comments:

Post a Comment