Wednesday, June 24, 2020

फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने दी सरोज खान के स्वास्थ्य की जानकारी, बोले- वे तेजी से ठीक हो रही हैं, उन्हें कोरोना नहीं हुआ

फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने वरिष्ठ कोरियोग्राफर सरोज खान का हेल्थ अपडेट बुधवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। सरोज के बेटे राजू से हुई बातचीत के आधार पर कुणाल ने बताया कि मास्टरजी अब ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इससे पहले सांस लेने में समस्या के बाद उन्हें मंगलवार शाम मुंबई के बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

अपने ट्वीट में कुणाल कोहली ने लिखा, 'अभी #सरोज खान के बेटे राजू खान से बात हुई, उन्होंने कहा, मास्टरजी अब बेहतर कर रही हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें कोविड नहीं है। वे अब बेहतर हैं। प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया है। हमें आशा करते हैं और प्रार्थना करते हैं हमारी प्यारी मास्टरजी जल्द ही घर आ लौटेंगी।'

नेगेटिव आई कोरोना रिपोर्ट

इसके अलावा सरोज के परिवार के एक करीबी सूत्र ने भी बताया कि 'वे अब बेहतर हैं और उनकी हालत में भी सुधार हो रहा है। उन्हें सांस लेने में समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि उनमें इसके कोई लक्षण भी नहीं थे। उन्हें एक या दो दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी।'

कोरोना से बचने के लिए शेयर किया था वीडियो

'मई में कोरियोग्राफर सरोज खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया थे। इसमें वे देशवासियों से वॉरियर्स की रिस्पेक्ट करने अपील करते हुए नजर आ रही थी। सरोज ने इस वीडियो में कहा था- आप क्यों नहीं समझते हैं। बच्चों से जिंदगी मत छीनो। कुछ तो रिस्पेक्ट दिखाओ। भगवान के वास्ते, अल्लाह के वास्ते अपनी देखभाल करो। घर पर रहो।'

##

तीन साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट बनीं

71 साल की हो चुकीं सरोज खान ने तीन साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम शुरू किया था। इसके बाद 50 के दशक में उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में नई पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे असिस्टेंट डायरेक्टर बनीं और 1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से उन्हें बतौर स्वतंत्र कोरियोग्राफर पहला ब्रेक मिला।

अपने करियर में उन्होंने करीब 2 हजार से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया, जिसके चलते कोरियोग्राफी के मामले में उन्हें 'मदर ऑफ डांस' भी कहा जाता है। उन्होंने आखिरी बार 2019 की फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए...' में माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुणाल कोहली ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि सरोज खान की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yud9qy

No comments:

Post a Comment