Sunday, January 19, 2020

फैमिली फ्रैंड ने किया खुलासा, "शबाना जी बैक सीट पर सेफ्टी बेल्ट लगाकर लेटी थीं, वरना ज्यादा चोटिल हो सकती थीं"

बॉलीवु़ड डेस्क. शनिवार की दोपहर शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट हुआ था। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई थी। तब जावेद अख्तर दूसरी कार में सवार थे। शबाना आजमी खुद बैक सीट में सेफ्टी बेल्ट लगा लेटी हुई थीं। वह इसलिए कि शुक्रवार की रात तक मुंबई में उनके यहां जावेद अख्तर के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसके चलते वे देर रात तक जगी हुई थीं। रंगमंच के दिग्गज अभिनेता और उनके फैमिली फ्रेंड अतुल तिवारी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में यह सब जाहिर किया।

उन्होंने कहा, ‘शबाना जी बिलकुल ठीक हैं। संयोग अच्छा था कि हादसे वाले दिन वे कार की पिछली सीट पर सो रही थीं। सीट बेल्ट भी लगी हुई थी। ड्राईवर को भी कुछ नहीं हुआ, क्योंकि उसके सेफ्टी बैलून वगैरह खुल गए। शबाना जी ने भी बैक सीट पर होते हुए भी सीट बेल्ट लगाई हुई थी। उसके चलते ज्यादा चोट नहीं आई। अगर बेल्ट नहीं लगी हुई होती तो यकीनन ज्यादा चोटें आ सकती थीं। थोड़ी सी चोटें जरूर हैं, पर बाकी सब ठीक है। सीटी स्कैन कोकिलाबेन में भी हो गई है। वे खतरे से बाहर हैं। बात वात भी कर रही हैं। ’

उन्होंने बताया कि, जावेद साहब सेम गाड़ी में नहीं थे। वे दूसरी गाड़ी में थे। सब मुंबई से खंडाला जा रहे थे। वीकेंड मनाने के लिए। पूरा परिवार तो नहीं, जावेद साहब के कुछ मित्र साथ में थे। शबाना जी बहुत थकी हुई थीं। उन्होंने कहा कि वे बीच वाली गाड़ी में सो जाती हैं। दो तीन दिनों की पार्टी की थकान उन पर हावी थी। ड्राईवर की भी शायद आंख वांख लग गई होगी, जिसकी वजह से गलती हुई और हादसा हुआ। हालांकि अब उससे कैसे गलती हुई, वह तो ड्राईवर ही बता सकता है।

बाकी कोकिलाबेन में अभी डॉक्टर्स ने उन्हें 48 घंटे के लिए अंडर ऑब्जर्वेशन रखा हुआ है। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि वे कितने दिन हॉस्पिटलाइज रहने वाली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shabana Azmi accident| family friend revealed details| shabana azmi car accident


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RvXJ0d

No comments:

Post a Comment