Friday, January 17, 2020

सिंगर एकॉन बसा रहे अपने नाम का शहर 'एकॉन सिटी', नाम से ही जुड़ी होगी क्रिप्टोकरंसी 'एकॉइन'

हॉलीवुड डेस्क.शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'रॉ वन' में छम्मक छल्लो गाने वाले सिंगर और रैपर एकॉन, अफ्रीका में अपना खुद का शहर बसा रहे हैं। एकॉन विश्व प्रसिद्ध रैपर हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया कि उनके शहर का एग्रीमेंट सेनेगल सरकार ने फाइनल कर दिया है।

2018 में बताया था अपने सपने के बारे में : एकॉन ने अपना शहर बसाने केइस प्लान के बारे में सबसे पहले2018 में बताया था।जिसे 2020 में मंजूरी मिल गई।यह शहर अफ्रीका के सेनेगल में बसाया जा रहा है।एकॉन सिटी का निर्माण सेनेगल के राष्ट्रपति मैके सैल द्वारा एकॉन को तोहफे में दी गई 2000 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। सोलर एनर्जीपर आधारितशहर पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा पर चलेगा।एकॉन के मुताबिक-"इस एकॉन सिटी में सभी कुछ नवीकरण योग्‍य होगा, एकॉन-टेनमेंट सोलर सिटी होगी।

अपना ही सिक्का चलाएंगे : एकॉन सिटी में क्रिप्टोकरंसी एकॉइन का यूज किया जाएगा।मार्च 2019 से शुरू हुआ हैऔर इसे खत्म होने में एक दशक का समय लगेगा। एकॉन ने मीडियासे बात करते हुए कहा-''यह 10 साल लंबा प्रोजेक्ट है और इस वजह से हम इस काम को कई हिस्सोंमें पूरा करेंगे।शहर का निर्माण कार्यमार्च से शुरू किया जाएगा। जबकि इसका दूसरा चरण2025 में शुरू होगा।

सबसे अमीर R&B सिंगर हैं एकॉन : 7 साल की उम्र में न्यूजर्सी जाकर बसने वाले एकॉन का जन्म सेनेगल में ही हुआ है। रिदम एंड ब्लूज2019 की सूची में एकॉनसबसे अमीर सिंगर हैं, उनकी नेटवर्थ80 मिलियन डॉलर है। वे लाइटिंग अफ्रीका के प्रमुख भी हैं, यह संस्था 18 अफ्रीकी देशों में सौर ऊर्जा प्रदान करने का काम कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रॉ-वन के प्रमोशन के दौरान शाहरुख, एकॉन और करीना कपूर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TIOKf9

No comments:

Post a Comment