Friday, February 21, 2020

टेलीविज़न की सर्वऋेष्ठ अभिनेत्री का अ‌वॉर्ड पाकर बोली दिव्यांका त्रिपाठी- कई सालों से कर रही थी इंतज़ार

बॉलीवुड डेस्क. बीते दिन मुंबई में दादा साहेब फाल्के अ‌वॉर्ड अंतराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया था। इस समारोह में टेलीविज़न के कई शो और एक्टर को अ‌वॉर्ड से सम्मानित किया गया था, जिनमें दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया भी शामिल हैं।

दिव्यांका आखिरी बार स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहब्बतें' में नज़र आई हैं। उन्होंने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' शो से किया था। इस अ‌वॉर्ड नाइट में दिव्यांका हरे रंग की फ्लेयर्ड साड़ी पहनकर शामिल हुई थीं। अ‌वॉर्ड मिलने पर दिव्यांका ने सबके सामने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो कई दिनों से इस अवॉर्ड को पाने की कोशिश कर रही थीं। उनके अनुसार ये अवॉर्ड पाना काफी गौरवपूर्ण है।

अ‌वॉर्ड के साथ पोज़ करती हुईं दिव्यांका।

दिव्यांका के अलावा 'कुंडली भाग्य' के एक्टर धीरज धूपर को टेलीविज़न के सर्वऋेष्ठ एक्टर का अ‌वॉर्ड मिला है।शो की बात करें तो हाल ही में खत्म हुए 'बिग बॉस 13' शो को बेहतरीन रियलिटी शो और कुमकुम भाग्य को बेस्ट टेलीविज़न सीरीज़ अ‌वॉर्ड दिया गया है।

रेड कार्पेट पर पोज़ करती हुईं दिव्यांका।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंटसे अवॉर्ड नाइट की कुछ तस्वीरें और वीडियोज़भी शेयर की हैं।‌दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड में शामिल होने के बाद दिव्यांका अपने माता-पिता और हसबैंड विवेक दाहिया के साथ डिनर पर भी गई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Divyanka Tripathi gets the best television actress Dadasaheb Phalke Award 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VaxDDn

No comments:

Post a Comment