Wednesday, March 4, 2020

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमी जैक्सन जैसी ड्रेस में पहुंचीं कटरीना, गली ब्वॉय को मिले 14 नॉमिनेशन्स

बॉलीवुड डेस्क. मुंबई में 4 मार्च को आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस इवेंट में कटरीना कैफ भी पहुंची। लेकिन उन्होंने जो ड्रेस पहना था, वह 10 दिन पहले एमी जैक्सन ने वोग के इवेंट में पहना था। इस इवेंट में कार्तिक आर्यन और दीया मिर्जाभी पहुंचे थे।

21वें आईफा अवॉर्ड्स 27 और 29 मार्च को मध्यप्रदेश में होने जा रहे हैं। जहां 11 कैटेगरीज में अवॉर्ड्स डिस्ट्रीब्यूट किए जाएंगे। सलमान खान,रितेश देशमुख, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर मिलकर इवेंट होस्ट करेंगे। जबकि शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, ऋतिक रोशन,करीना कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और कटरीना कैफ परफॉर्मेन्स देंगी। 6 मार्च से आईफा के टिकट्स बुक माय शो में लाइव हो जाएंगे।

##

आईफा 2020 के नॉमिनेशन्स

  • सबसे ज्यादा 14 नॉमिनेशन्स गली ब्वॉय को मिले हैं।कबीर सिंह को 8 और आर्टिकल-15 को कुल 7 नॉमिनेशन्स मिले हैं।
  • बेस्ट फिल्म- आर्टिकल-15, गली ब्वॉय, कबीर सिंह, केसरी, उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल)- तापसी पन्नू (बदला), करीना कपूर (गुड न्यूज), आलिया भट्ट (गली ब्वॉय), विद्या बालन (मिशन मंगल) और प्रियंका चोपड़ा (द स्काई इज पिंक)
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)- आयुष्मान खुराना (आर्टिकल-15), रणवीर सिंह (गली ब्वॉय), शाहिद कपूर (कबीर सिंह), ऋतिक रोशन (सुपर 30) और विक्की कौशल (उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक)
  • बेस्ट डायरेक्टर- अनुभव सिन्हा (आर्टिकल-15), सुजॉय घोष (बदला), जोया अख्तर (गली ब्वॉय), संदीप रेड्डी वांगा (कबीर सिंह) और आदित्य धर (उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Katrina Kaif copied Ammy Jackson dress at IIFA event which one Ammy carried at vouge event


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uR8X8f

No comments:

Post a Comment