Saturday, January 18, 2020

हादसे में घायल शबाना कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती, हालत जानने दौड़े आए अनिल-टीना अंबानी और दिग्गज सितारे

बॉलीवुड डेस्क.शनिवार शामसड़क हादसे में गंभीर रूप सेघायलअभिनेत्री शबाना आजमी (69)को ब्रेन से ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से दो घंटे बाद नवी मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल सेमुंबई के कोकिला बेनहॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। उन्हें यहां लाने की खबर सुनते ही पूरा परिवार दौड़ा चला आया। कोकिला बेन हॉस्पिटल के मालिकअनिल अंबानी भी पत्नी टीना के साथ तुरंत पहुंच गए।

शबाना से मिलने के लिए फरहान अख्तर और जोया के साथ फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी पहुंचीं। सभी के चेहरों पर तनाव और मायूसी साफ नजर आ रही थी।उनके पीछे अनिल कपूर, सतीश कौशिक, सलमा आगा, तब्बू भी चिंतितनजर आए।अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा- अभिनेत्री शबाना आजमी की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जावेद-शबाना मुंबई में जश्न मनाने के बाद खंडाला जा रहे थे
शबाना आजमी और उनके परिवार के लोगों ने बॉलीवुड हस्तियों के साथ मुंबई में ही जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी। एक पार्टी 16 जनवरी को रेट्रो थीम पर हुई थी। दूसरी पार्टी 17 जनवरी की रात को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी। इसमें बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी। जावेद अख्तर के करीबी लोगों ने भास्कर को बताया कि वीकेंड मनाने के मकसद से शनिवार को दोनों मुंबई से खंडाला के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोकिलाबेन हॉस्पिटल में सबसे पहले पहुंचे अनिल अंबानी ।
टीना अंबानी भी शबाना के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इंतजाम करने के लिए फिक्रमंद नजर आईं।
गमगीन नजर आए फरहान अख्तर।
जोया के साथ फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी नजर आईं।
अनिल कपूर भी चिंतित दिखे।
तब्बू भी सबसे पहले पहुंचने वालों में से रहीं।
निर्देशक सतीश कौशिक भी पहुंचे।
वेटरन एक्ट्रेस सलमा आगा को भी देखा गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3amkRHh

No comments:

Post a Comment