Friday, February 21, 2020

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में ऋतिक रोशन बेस्ट एक्टर, 'सुपर 30' बेस्ट फिल्म

बॉलीवुड डेस्क. गुरुवार को मुंबई में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2020 घोषित किए गए। इस दौरान ऋतिक रोशन को उनकी फिल्म 'सुपर 30' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, विकास बहल के निर्देशन में बनी 'सुपर 30' बेस्ट फिल्म चुनी गई। गौरतलब है कि यह फिल्म जुलाई 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक ने बिहार के गणितज्ञ और सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार की भूमिका निभाई थी।

बेस्ट टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी

सेरेमनी में किच्चा सुदीप को मोस्ट प्रोमिसिंग एक्टर के खिताब से नवाजा गया तो वहीं, बेस्ट टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और बेस्ट टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा चुने गए। सेरेमनी में ऋतिक रोशन, दिव्यांका त्रिपाठी, रश्मि देसाई, दीया मिर्जा और मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

विनर्स की पूरी लिस्ट

कैटेगरी विनर
बेस्ट फिल्म सुपर 30
बेस्ट एक्टर ऋतिक रोशन
बेस्ट प्रोमिसिंग एक्टर किच्चा सुदीप
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) अरमान मलिक
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) तुलसी कुमार
बेस्ट टीवी सीरीज कुमकुम भाग्य
मोस्ट फेवरिट जोड़ी इन टीवी सीरीज सृति झा और शब्बीर अहलुवालिया ('कुमकुम भाग्य' के अभि, प्रज्ञा)
मोस्ट फेवरिट टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा
बेस्ट टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी
बेस्ट एक्टर इन टीवी सीरीज धीरज धूपर
बेस्ट रियलिटी शो बिग बॉस 13
मोस्ट फैशनेबल बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा
बेस्ट एक्ट्रेस वेब सीरीज दीया मिर्जा (काफिर)
बेस्ट एंकर मनीष पॉल
बेस्ट डिजिटल फिल्म योर्स ट्रूली
डेकेड स्टार 2020 अनुपम खेर
बेस्ट पैपराजी ऑफ दि ईयर मानव मंगलानी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2020 Winners Full List: Hrithik Roshan Won Best Actor Award


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32g961o

No comments:

Post a Comment