बॉलीवुड डेस्क. आईफा अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच मध्य प्रदेश के दो शहरों इंदौर और भोपालमें होगा। इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीजभी मौजूदगी मेंसोमवार को भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में की गई। इवेंट के दौरान एक किस्सा सुनाते हुए सलमान ने बताया कि उनके ज्यादातर भाई-बहनकंसीव मुंबई में हुए, लेकिन डिलीवर इंदौर में हुए, क्योंकि उनके पिता को इस बहाने मां से दूर रहने का वक्त मिल जाता था।
मध्य प्रदेश से अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए सलमान ने कहा, 'यहां से मेरा रिश्ताछह पीढ़ियोंपहले का हैं। मेरे पूर्वजों ने यहां रहना पसंद किया। पिता का जन्म भी यहीं हुआ, लेकिनफिर पिता सब कुछ यहीं छोड़कर मुंबई चले गए और नाम कमाया। लेकिन नाम कमाने की उस प्रोसेस में उन्होंने काफी गरीबी और मुश्किलें भी देखीं। इसलिए कंसीव तो हम लोग मुंबई में हुए, लेकिन डिलीवर हम लोग इंदौर में हुए। सोहैल तो मुंबई में पैदा हुआ। लेकिनमुझे अलवीरा की जर्नी मुझे पता है।'
मां दूर रहती थी तो पिता बड़े खुश रहते थे
आगे उन्होंने कहा, 'मुंबई से हम जीप में इंदौर आया करते थे। मेरे पिता के पास एक जीप हुआ करती थी। हम मुंबई से इंदौर आते थे और फिर तीन महीने वहां रहने के बाद मुंबई लौट जाया करते थे। घरबार यहां पर था तो कोई खर्च नहीं रहता था और देखभाल भी अच्छे से हो जाती थी। इस बीच पिता मुंबई में काम करते थे। हम करीब तीन महीने वहां रहते थे, जिससे उन्हें पत्नी से दूर रहने का मौका भी मिल जाता था। तो वो बड़े खुश थे, उनके लिए ये बड़ा फायदेमंद था। इसके बाद उन्होंने ये डिसाइड कर लिया कि हर डेढ़ साल के अंदर एक बच्चा होगा और वो इंदौर में होगा ताकि तीन-चार महीने के लिए उन्हें पत्नी से छुट्टी मिल जाए।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/380DeA4
No comments:
Post a Comment