बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार स्टारर 'गुड न्यूज' का बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। अक्षय के अलावा फिल्म में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।
अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही दुनियाभर में ग्रॉस 207 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। 'गुड न्यूज' ने जहां इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 161.90 करोड़ रुपए कमाए, वहीं ओवरसीज में 45.86 करोड़ रुपए की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस के अलावा इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पान्स मिल रहा है।
फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद भी गुड न्यूज का खासी तारीफ कर चुके हैं। राजीव के अनुसार यह एक बढ़िका कॉमेडी फिल्म है। दिलजीत के हनी बत्रा वाले किरदार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि दिलजीत ने अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है और कॉमिक टाइमिंग को देखा जाए तो अक्षय से पीछे नहीं रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FjWf3K
No comments:
Post a Comment