हॉलीवुड डेस्क. सिंगर और एक्टर डॉनी वॉलबर्ग ने न्यू ईयर के मौके पर एक रेस्टोरेंट वेट्रेस को 2020 डॉलर(भारतीय करंसी में 1.4 लाख रुपए) की टिप दे दी। उनकी पत्नी जेनी ने फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। फोटो के अनुसार डॉनी ने $78 डॉलर (भारतीय करंसी में 5600 रुपए) के बिल पर यह टिप दी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह लेटेस्ट इंटरनेट ट्रेंड 2020 टिप चैलेंज का हिस्सा है।
जेनी और डॉनी दोनों मिशीगन स्थित एक रेस्टोरेंट में न्यू ईयर के मौके पर खाना खाने पहुंचे थे। दोनों ने करीब 5600 रुपए का खाना खाया और वेट्रेस को 1.4 लाख रुपए की टिप दे दी। कपल ने बिल पर लिखा 'हैप्पी न्यू ईयर' और ट्विटर पर इसका फोटो शेयर किया। इतनी बड़ी टिप मिलने के बाद वेट्रेस डैनियल फ्रांजोनी बेहद खुश हैं। उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे इसका इस्तेमाल अपने बच्चों के भविष्य के लिए करेंगी। उन्होंने कहा कि 'मैं इससे अपना भविष्य का निर्माण करूंगी और मेरे पास अब घर होगा।'
वापस आ रहा है टिप चैलेंज
अंग्रेजी वेबसाइट सीएनएन के मुताबिक कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 2020 टिप चैलेंज है। इस ट्रेंड में खाना परोसने वाले को साल के आंकड़ों के बराबर टिप दी जाती है। साल 2018 में इसी तरह के चैलेंज की खबरें आईं थीं। चैलेंज के मुताबिक खाना खाने वाले को 100 फीसदी टिप देनी होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QqfTRY
No comments:
Post a Comment