बॉलीवुड डेस्क. बॉक्स ऑफिस पर 'गुड न्यूज' की जबर्दस्त कमाई जारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने बुधवार को 22.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 117.10 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म से राज मेहता ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया है।
ऐसा रहा फिल्म का हर दिन का कलेक्शन
दिन | कमाई |
27 दिसंबर 2019 (शुक्रवार) | 17.56 करोड़ रुपए |
28 दिसंबर 2019 (शनिवार) | 21.78 करोड़ रुपए |
29 दिसंबर 2019 (रविवार) | 25.65 करोड़ रुपए |
30 दिसंबर 2019 (सोमवार) | 13.41 करोड़ रुपए |
31 दिसंबर 2019 (मंगलवार) | 16.20 करोड़ रुपए |
1 जनवरी 2020 (बुधवार) | 22.50 करोड़ रुपए |
कुल कलेक्शन | 117.10 करोड़ रुपए |
2019 की अक्षय की चारों फिल्में 100 करोड़ पार
2019 में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज हुईं और सभी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। सभी का साझा रूप से कलेक्शन 677.18 करोड़ रुपए हो चुका है। जबकि 'गुड न्यूज' की कमाई अभी जारी है।
चारों फिल्मों का कलेक्शन
फिल्म | रिलीज डेट | लाइफटाइम कलेक्शन |
केसरी | 21 मार्च 2019 | 154.41 करोड़ रुपए |
मिशन मंगल | 15 अगस्त 2019 | 211.07 करोड़ रुपए |
हाउसफुल 4 | 25 अक्टूबर 2019 | 194.60 करोड़ रुपए |
गुड न्यूज | 27 दिसंबर 2019 | 117.10 करोड़ रुपए |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qfbl0A
No comments:
Post a Comment