Saturday, December 28, 2019

बॉलीवुड ने किया 5.5 हजार करोड़ का कारोबार, लेकिन बड़े बजट की ये 5 फिल्में रहीं फ्लॉप

बॉलीवुड डेस्क. 2019 में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 246 फिल्में (हॉलीवुड और अन्य भाषाओं के हिंदी वर्जन समेत) रिलीज हुईं और इन सभी ने साझा रूप से 5500 हजार करोड़ रुपए का कारोबार किया। खास बात यह है कि 246 में से सिर्फ 34 फिल्में ही सफल रहीं। यानी कि सफल फिल्मों का प्रतिशत महज 13.82 रहा। जबकि 86.18 फीसदी (212) फिल्में ऐसी हैं, जो कमाई के लिहाज से फ्लॉप हो गईं। इनमें 5 बड़े बजट फिल्में भी शामिल हैं।

बड़े बजट की ये 5 फिल्में उम्मीद पर खरी नहीं उतरीं

1. कलंक
बजट : करीब 137 करोड़ रुपए
कमाई : करीब 80 करोड़ रुपए
रिलीज डेट:17 अप्रैल
डायरेक्टर: अभिषेक वर्मन
प्रोड्यूसर : साजिद नाडियाडवाला, अपूर्वा मेहता, हीरू जौहर और करन जौहर
स्टारकास्ट : संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा

एक ओर जहां क्रिटिक्स ने फिल्म को खराब रिव्यू दिए तो वहीं माउथ पब्लिसिटी भी नकारात्मक रही थी। फिल्म की गति कम थी और अवधि ज्यादा, जो इसके असफल होने की वजह बने।

2. पानीपत
बजट : करीब 100 करोड़ रुपए
कमाई : करीब 32 करोड़ रुपए
रिलीज डेट: 6 दिसंबर
डायरेक्टर : आशुतोष गोवारिकर
प्रोड्यूसर : सुनीता गोवारिकर, रोहित शेलाटकर
स्टारकास्ट : अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन, मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे और जीनत अमान

क्रिटिक्स ने फिल्म की सराहना की थी। लेकिन दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म हिस्ट्री लवर्स को पसंद आई थी, वहीं मसाला फिल्मों के शौकीनों ने इसे सिरे से नकार दिया था। इसके अलावा, राजपूत समाज ने (खासकर राजस्थान में) फिल्म में महाराजा सूरजमल की गलत छवि दिखाए जाने का विरोध किया और यह विवादों में आ गई थी। बाद में मेकर्स द्वारा विवादित सीन हटाए जाने के बाद भी फिल्म रफ्तार नहीं पकड़ सकी और फ्लॉप हो गई।

3. मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी
बजट : करीब 99 करोड़ रुपए
कमाई : करीब 90.81 करोड़ रुपए
रिलीज डेट : 25 जनवरी
डायरेक्टर : कंगना रनोट, कृष
प्रोड्यूसर : जी स्टूडियो, कमल जैन
स्टारकास्ट : कंगना रनोट, मोहम्मद जीशान अयूब, अतुल कुलकर्णी, सुरेश ओबेरॉय, जीशू सेनगुप्ता, अंकिता लोखंडे और डैनी डेन्जोंगपा

क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ की थी। दर्शकों की ओर से भी इसे सराहना मिली थी। लेकिन राजपूत करणी सेना ने फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई को नाचते हुए दिखाए जाने का विरोध किया था। इसका असर फिल्म पर पड़ा। इसके अलावा डायरेक्टर कृष और कंगना के बीच का विवाद भी फिल्म पर भारी पड़ा था। कृष ने खुलकर कंगना पर मनमानी करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने कई एक्टर्स के सीन काटकर अपने शॉट लम्बे कराए हैं। कृष को फिल्म में क्रेडिट मिला था, लेकिन वे रिलीज के पहले ही इससे अलग हो गए थे।


4.पागलपंती
बजट : करीब 72 करोड़ रुपए
कमाई : करीब 34 करोड़ रुपए
रिलीज डेट: 22 नवंबर
डायरेक्टर : अनीस बज्मी
प्रोड्यूसर : भूषण कुमार, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार और कुमार मंगत पाठक
स्टारकास्ट : अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा और सौरभ शुक्ला

फिल्म को क्रिटिक्स का बेहद बुरा रिस्पॉन्स मिला था। ज्यादातर रिव्यूज में इसे 5 से 1.5 और 2 स्टार मिले थे। इसके अलावा फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी नेगेटिव थी, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ा और यह फ्लॉप हो गई।

5.स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2
बजट : करीब 65 करोड़ रुपए
कमाई : करीब 65.7 करोड़ रुपए
रिलीज डेट: 10 मई
डायरेक्टर : पुनीत मल्होत्रा
प्रोड्यूसर :
करन जौहर, अपूर्वा मेहता और हीरू जौहर
स्टारकास्ट : टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे और आदित्य सील

फिल्म को क्रिटिक्स का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। रेटिंग की बात करें तो इसे 5 में से 1.5 से लेकर 3 स्टार तक दिए गए थे। वहीं फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी और नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी के चलते यह मुश्किल से अपनी लागत निकाल पाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bollywood did business of 5.5 thousand crores, but these 5 big budget films were flops


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37rHqYX

No comments:

Post a Comment