Sunday, December 22, 2019

'दबंग 3' ने दूसरे दिन कमाए 24.75 करोड़ रुपए, ट्रेड एनालिस्ट्स ने कहा- बिजनेस पर पड़ रहा आंदोलन का असर

बॉलीवुड डेस्क. देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन का असर सलमान खान की 'दबंग 3' पर पड़ता दिख रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को जहां 24.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी, वहीं शनिवार को बिजनेस में 24.75 करोड़ रुपए के साथ मामूली इजाफा देखने को मिला। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप अहम भूमिका में हैं।

शुक्रवार को रिलीज हुई दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म अनुमान के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। सलमान की फिल्म होने के बाद भी 24 करोड़ रुपए की मामूली ओपनिंग मिली। फिल्म पंडितों द्वारा दूसरे दिन अच्छे बिजनेस के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन दूसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। 'दबंग 3' दूसरे दिन महज 24.75 करोड़ कमा सकी। हालांकि कम बिजनेस के पीछे का कारण सीएए को लेकर जारी देशव्यापी विरोध बताया जा रहा है।

##

दूसरे दिन फिल्म का रन टाइम 9.40 मिनट घटा दिया गया है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के रन टाइम घटने की बात शेयर की। दबंग 3 अब 164 मिनट से घटकर 154.60 मिनट की रह गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Dabangg 3' earned 24.75 crore rupees on second day, trade analysts said - impact of movement on business


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q8IOZk

No comments:

Post a Comment