Saturday, December 21, 2019

सिद्धार्थ-रश्मि का हिंसक झगड़ा देख सलमान की शो छोड़ने की धमकी, मेकर्स को कहा- दूसरा होस्ट ढूंढ लो

टीवी डेस्क. सलमान खान ने 'बिग बॉस 13' के मंच से शो छोड़ने की धमकी दी है। दरअसल, इस सप्ताह के वीकेंड का वॉर स्पेशल एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वे कंटेस्टेंट्स रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का हिंसक झगड़ा देख हैरान नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मि सिद्धार्थ को गुंडा कहकर बुलाती हैं। सिद्धार्थ भी जवाब देते हैं। बहस करते-करते पहले रश्मि और फिर सिद्धार्थ एक-दूसरे पर चाय फेंक देते हैं। लेकिन इसी दौरान अरहान खान बीच में आ जाते हैं और झगड़ा हिंसक हो जाता है।

सलमान बोले- दूसरा होस्ट ढूंढ लीजिए

सिद्धार्थ और रश्मि एक-दूसरे पर चिल्लाते हैं, अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यह सब देख सलमान को गुस्सा आ जाता है और वहीं से मेकर्स को कहते हैं कि वे यह शो नहीं करना चाहते। सलमान कहते हैं, "क्या आप शो को 5 सप्ताह के लिए बढ़ाना चाहते हैं? तो दूसरा होस्ट ढूंढ लीजिए। मैं इस बेहूदगी में नहीं फंसना चाहता।"

सलमान ने रश्मि को लगाई फटकार

वीडियो में रश्मि की बदतमीजी ज्यादा दिखाई गई है। इसके लिए सलमान उन्हें फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। रश्मि सलमान के सामने ही सिद्धार्थ के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करती हैं। वे सिद्धार्थ को दो कौड़ी का इंसान बताते हुए कहती हैं कि वे खुद को शो से ऊपर रखती हैं। इस पर सलमान उन्हें डांटते हुए कहते हैं कि क्या वे पागल हो गई हैं? उनका यह कैसा व्यवहार है? इतना ही नहीं सलमान कहते हैं कि वे अपने घर (शो) में ऐसे लोगों को कभी नहीं रखेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 13: Salman Khan Threatens To Quit The Show After Seeing Ugly Fight Of Siddharth Shukla And Rashmi Desai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tGSPp1

No comments:

Post a Comment