बॉलीवुड डेस्क. अभिनेता रणदीप हुड्डा उस वक्त चोटिल हो गए, जब वे अपकमिंग फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' के सेट पर एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो घटना दो दिन पहले हुई थी। लेकिन अब अस्पताल से अभिनेता की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अब वे अस्पताल से घर आ चुके हैं और एकदम ठीक हैं।
कोरिया की टीम तैयार करा रही एक्शन सीन
सलमान खान ने अपनी इस फिल्म के लिए स्पेशल कोरियन स्टंट टीम साइन की है, जो सभी एक्शन सीन तैयार करा रही है। फिल्म में 5 एक्शन सीन होंगे, जिनमें स्मोक फाइट, गन फाइट, हैंड टू हैंड फाइट और सलमान-रणदीप के बीच एक शर्टलेस फाइट सीन भी शामिल होगा। प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ की भी अहम भूमिका होगी। फिल्म अगले साल 22 मई को रिलीज होगी।
रणदीप की बात करें तो 'राधे...' के अलावा वे इम्तियाज अली की उस अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। 24 फरवरी 2020 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को 2009 में आई 'लव आज कल' का सीक्वल माना जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DSmj5j
No comments:
Post a Comment