बॉलीवुड डेस्क. 6 दिसंबर को तमिलनाडु की पूर्व सीमए जयललिता की तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर 'थलाइवी' के सेट पर कंगना रनोट ने जयललिता को अपनी श्रद्धांजलि दी। कंगना इन दिनों जयललिता की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विष्णु इंदुरी और शैलेष आर सिंह हैं, जबकि निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं।
तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म : ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि थलाइवी 26 जून 2020 को रिलीज होगी।थलाइवी के लिए कंगना ने10 नवंबर से शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का प्रोडक्शन विष्णु इंदुरी कर रहे हैं। जबकि डायरेक्शन एल विजय का है।कंगना रनोट टाइटल रोल निभाएंगी। तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए उन्होंने भरतनाट्यम और तमिल लैंग्वेज की क्लास भी ली हैं।
तीन साल पहले हुआ था जयललिता का निधन : छह बार तमिलनाडु की सीएम रहीं जयललिता 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं। 68 साल की उम्र में लंग इन्फेक्शन के कारण 6 दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था। चेन्नई के मरीना बीच पर उनकी समाधि बनाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34QEjbP
No comments:
Post a Comment