Sunday, December 22, 2019

अरहान ने दी सिद्धार्थ पर एसिड फेंकने की धमकी, दर्शकों ने की एक्शन लेने की मांग

टीवी डेस्क. रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन शो के इतिहास का सबसे बुरा सीजन बनता जा रहा है। हाल ही में शो के प्रतिभागी अरहान खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुए झगड़े के दौरान अरहान की धमकी शो के दर्शकों को नागवार गुजरी। जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस और शो के मेकर्स से अरहान पर एक्शन लेने की मांग की है।

पुलिस को टैग कर रहे यूजर्स : दरअसल शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ ने वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान झगड़ा करते हुए एक-दूसरे के चेहरे पर चाय फेंकी थी।

शो की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें अरहान यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि- "चाय नहीं,तेजाब ही फेकूंगा मुंह पर। समझ में आती है।"

##

एक यूजर ने लिखा है- अच्छा तो अब तेजाब फेंकेगा सिद्धार्थ के मुंह पर ये अरहान खान। सलमान अगर आपने ये मुद्दा नहीं उठाया तो आप सच में अब बिग बॉस होस्ट करने लायक नहीं हो छोड़ दो शो अब। हम देखना भी क्विट कर देंगे।एक यूजर ने लिखा है- अच्छा तो अब तेजाब फेंकेगा सिद्धार्थ के मुंह पर ये अरहान खान। सलमान अगर आपने ये मुद्दा नहीं उठाया तो आप सच में अब बिग बॉस होस्ट करने लायक नहीं हो छोड़ दो शो अब। हम देखना भी क्विट कर देंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस बयान को गंभीरता से लेना चाहिए। कई एसिड अटैक के अपराध इसी तरह की धमकियों के बाद हुए हैं। मुंबई पुलिस, अरहान को गिरफ्तार करिए। ये बेहद गंभीर है। वह नेशनल टीवी पर बोल रहा है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arhankhan threatened to throw acid on Siddharth Shukla in bigg boss, viewers demand to take action against him


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/391kAc0

No comments:

Post a Comment