Sunday, December 22, 2019

ट्विंकल ने पहना अक्षय का दिया प्याज के ईयररिंग्स का अनमोल तोहफा, प्याज में निकल आए अंकुर

बॉलीवुड डेस्क.ट्विंकल खन्ना ने आखिरकार अक्षय कुमार के दिए हुए प्याज के ईयर रिंग्स पहन ही लिए हैं। शनिवार को ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की जिसमें वे वही ईयर रिंग्स पहने नजर आ रही हैं, जो अक्षय ने उन्हें करीब हफ्ते भर पहले दिए थे। इस पोस्ट में उन्होंने अक्षय के दिए इस तोहफे को बेहद कीमती बताया है।

प्याज गर्ल्स के बेस्ट फ्रेंड : फोटो शेयर करते हुएट्विंकल ने लिखा-एक शूट से दूसरे में।मुझे खुशी है कि मुझे अपने अनमोल उपहार पहनने का मौका मिला, जो शूटिंगसे घर लाए गए थे, इससे पहले कि वे खुद को अंकुरित करना शुरू कर दें।प्याज लड़कियों के सबसे अच्छे दोस्त हैं।

कपिल के शो से लाए थे अक्षय : जबदेशभर में प्याज की कीमत 100 रु. प्रति किलो से ज्यादा चल रही थी तब अक्षय ने ट्विंकल को प्याज की ईयररिंग्स गिफ्ट करके चौंका दिया था। दरअसलट्विंकल ने ईयररिंग्स की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-''मेरे पति 'द कपिल शर्मा शो से लौटे हैं'और उन्होंने कहा-प्याज की ईयररिंग्स वहां करीना को दिखाई गईं जिसे देखकर वेबहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं हुईं लेकिन मैं जानता था तुम्हें यह काफी पसंद आएंगी तो मैं तुम्हारे लिए ले आया। कई बार छोटी और बचकानी चीज़ें भी दिल को छू जाती हैं। बेस्ट प्रेजेंट अवॉर्ड, प्याज की ईयररिंग्स।''

##

करीना की नहीं रुकी हंसी : द कपिल शर्मा शो में जब फिल्म गुड न्यूज का प्रमोशन करने करीना, अक्षय, दिलजीत और किआरा आडवाणी पहुंचे थे तो उस वक्त करीना को यह ईयररिंग्स दिए गए थे, लेकिन उन्हें देखकर करीना की हंसी नहीं रुकी। बाद में अक्षय इन ईयर रिंग्स को ट्विंकल के लिए ले आए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Twinkle wore precious gift of onion earrings given by akshay, now they are sprouted


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QntcBt

No comments:

Post a Comment