'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे सुपरहिट गानों के लेखक और सुप्रसिद्ध गीतकार कुमार ने ईद के मौके पर कुछ पंक्तियां खासतौर पर दैनिक भास्कर के लिए लिखी हैं। जिनके माध्यम से उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद देने की कोशिश की है।
पंजाब में जालंधर शहर के रहने वाले कुमार का असली नाम राकेश कुमार है। करीब 15 साल लंबे बॉलीवुड करियर में कुमार 100 से ज्यादा फिल्मों के लिए गीत लिख चुके हैं।
ईद पर लिखी उनकी नज्म
ईद का चांद
कह रहा है मेरी आंखों से
मैं भी जाग रहा हूं
कई रातों से
इक पैगाम है
आप सबके नाम है
हर बार गले मिलते हैं
इस बार दिलों को जोड़कर देखें
करीब से देखा है रिश्तों को
इस बार फासलों पे छोड़कर देखें
देखें कि दूर रह कर भी हम टूटे तो नहीं
दूर रह कर भी हाथ छूटे तो नहीं
जज्बात मौसम तो नहीं थे कहीं
अगर लगे सब कुछ है वही
तो ईद मुबारक कहना मत भूलिएगा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AZPTYh
No comments:
Post a Comment