क्लॉदिंग, फिटनेस इक्विपमेंट, जिम और साइकिल ब्रांड के बाद सलमान खान ने अपना पर्सनल केयर ब्रांड फ्रेश (एफआरएसएच) लॉन्च किया है। ईद के मौके पर इस बात की घोषणा 54 वर्षीय सुपरस्टार ने ट्विटर पर की है।
सलमान ने एक वीडियो शेयर करते हुए साथ लिखा है, "नया ग्रूमिंग और पर्सनल केयर ब्रांड फ्रेश लॉन्च कर रहा हूं। यही है आपका, मेरा, हम सबका ब्रांड, जो लाएगा आप तक बेहतरीन प्रोडक्ट्स। सैनेटाइजर्स आ चुके हैं।" सलमान ने इसके आगे फ्रेश की आधिकारिक वेबसाइट की लिंक साझा की है और बताया कि सैनेटाइजर्स यहां से खरीदे जा सकते हैं।
सैनेटाइजर्स से ही शुरुआत क्यों?
सलमान खान ने वीडियो में बताया है कि पहले उनकी प्लानिंग डियोड्रेंट्स लाने की थी। लेकिन वर्तमान समय की जरूरत को देखते हुए उन्होंने सैनेटाइजर्स लाने का फैसला लिया। सलमान ने यह भी बताया कि कुछ दिनों बाद वे डियोड्रेंट्स, बॉडी वाइप्स और परफ्यूम जैसे कई अन्य प्रोडक्ट्स भी मार्केट में उतारेंगे।
सलमान ने फ्रेश की शुरुआत पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति के ब्यूटी ब्रांड स्केनशियल्स (Scentials) के साथ ज्वॉइंट वेंचर के रूप में की है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे करीब एक साल से अपने इस ब्रांड पर काम कर रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gocldY
No comments:
Post a Comment