Monday, May 18, 2020

करण जौहर बच्चों को सिखा रहे थे दीदी-भैया बोलना लेकिन बेटे यश ने उन्हें कह दिया बंदर

लॉकडाउन विद द जौहर्स का एक और फनी वीडियो करण जौहर ने इंस्टग्राम पर शेयर किया है।वीडियो में करण बच्चों को एक दूसरे से दीदी और भैया कहना सिखा रहे हैंलेकिन जब उन्होंने यश से पूछा कि वो खुद क्या हैं तो यश ने हर बार की तरह मजेदार जवाब देते हुए उन्हें बंदर कह दिया।

करण ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- ओके,मुझे नया नाम मिल गया है। हालांकि यश और रूही हर बार ही करण को कुछ न कुछ नया चौंकाने वाला रिप्लाय देते हैं। जिसके कारण ही करण और उनकी मां हीरू का लॉकडाउन टाइम मजे से कट रहा है।

हेयर कट पर हुआ कन्वर्सेशन

वीडियो में करण ने यश से पूछा कि तुम्हारे और मेरे दोनों के बाल काफी बड़े हो गए हैं, क्या तुम हेयर कट लेना चाहोगे। इस पर यश कहते हैं-मैंने अभी थोड़े समय पहले ही हेयर कट करवाया है। करण ने पूछा कि लेकिन मेरे बाल भी काफी बढ़ गए हैं, हम कब हेयर कट करवाएंगे। इस पर यश एक मेडिसिन की बॉटल उठाकर कहते हैं कि इससे कटवा लीजिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Johar was teaching children Didi and Bhaiya, but son Yash told him monkey


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bLHLXY

No comments:

Post a Comment