एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक भड़काऊ टिक-टॉक वीडियो देखते हुए टिक-टॉक इंडिया पर निशाना साधा था। जिसके बाद से ही उनकी पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। इसी बीच स्वरा की एक यूजर से बहस हो गई। बाद में जब यूजर ने स्वरा से बदतमीजी की तो एक्ट्रेस ने उसकी क्लास लगा दी।
दरअसल स्वरा ने लिखा, टिक-टॉक इंडिया, क्यों और कैसे आप लोग इस तरह के कंटेंट को अनुमति दे रहे हैं जो महिलाओं पर हिंसा और एंग्रेशन को बढ़ावा देता है। स्वरा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए गुरप्रीत वालिया ने लिखा, 'आप लोग मूवी में नहीं दिखाते, फिर तो वो भी गलत है। एक बंदे ने नरेटिव क्या सेट कर दिया उसके पीछे कूद पड़ो, कर तो वो भी एक्टिंग रहा है'। इसके आगे इसी यूजर ने लिखा, 'मैं इसका समर्थन नहीं कर रहा हूं, बस तुमसे सवाल कर रहा हूं'।
स्वरा ने लगा दी क्लास: इस ट्वीट का जवाब देते हुए स्वरा ने लिखा, आपसे सवाल, गुरप्रीत जी तमीज से बात करें, हम दोस्त नहीं है। आपके सवाल का दूसरे ट्वीट में जवाब है। आगे स्वरा लिखती हैं, हर बार जब फिल्मों में महिला विरोधी मजाक, सेक्सिएस्ट स्टीरियो टाइप या लिंग आधारित हिंसा को बढ़ावा दिया गया है जो अक्सर हुआ है- तो अनेकों लोगों ने उसपर सवाल किए हैं। आपको सवालों से दिक्कत क्या है? और हां.. महिलाओं पर हिंसा प्रेमपूर्ण तरीके से दिखाना गलत है।
######
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36fJXFV
No comments:
Post a Comment