Wednesday, May 20, 2020

ड्राइंग ब्रश से नीना गुप्ता ने सफेद बालों में लगाया कलर, वीडियो में शेयर किया मजेदार किस्सा

नीना गुप्ता इन दिनों मुक्तेश्वर में लॉकडाउन टाइम बिता रही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार वीडियो शेयर कर कभी वह अपनी लाइफ से जुड़ा कोई अपडेट देती हैं या फिर जरुरी बात शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम परएक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक मजेदार बात बताई है।

दरअसल, नीना के बाल सफेद हो रहे थे जिसके बाद उन्होंने बालों को कलर करने की सोची लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या ये सामने आई कि लॉकडाउन में वह हेयर कलर करने के लिए ब्रश कहां से तलाशें।

नीना ने वीडियो कैप्शन में लिखा, जुगाड़, टूथब्रश भी ट्राय किया पर वो छोटे-छोटे बालों में ठीक से नहीं लगता।इसके बाद की कहानी नीना ने वीडियो में सुनाई।

उन्होंने कहा कि वह पास के मार्केट में गईं जहां एक स्टेशनरी पर उन्हें पेन-पेंसिल आदि दिखाई दिए। नीना ने उस स्टेशनरी वाले से पूछा कि क्या उनके पास बच्चे जिस ब्रश से ड्राइंग करते हैं वो ब्रश है? दुकानदार ने उन्हें वह ब्रश दिया जिसके बाद नीना ने घर आकर उससे अपने बालों को काला किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
neena gupta applied hair color using drawing brush


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZnhPPJ

No comments:

Post a Comment