कोरोनावायरस ने मानसिक के साथ-साथ सबपर आर्थिक रूप से भी प्रभाव डाला है। लॉकडाउन की वजह से सभी लोग घर में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में काम पर न जाने के चलते कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं और उनके पास अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने के संसाधन भी मौजूद नहीं हैं।
इन्हीं में से एक हैं सोलंकी दिवाकर जो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करके अपने परिवार का पेट पालते हैं।वह आयुष्मान खुराना की ड्रीमगर्ल और सुशांत सिंह राजपूत की सोनचिरैया में नजर आए थे। लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग बंद हो गई और दिवाकर के पास कोई काम नहीं बचा। ऐसे में उन्होंने दिल्ली में फल बेचने का काम शुरू किया।
दिवाकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, लॉकडाउन बढ़ने के बाद मुझे अपने घर का किराया भरने और परिवार की जरूरतें पूरी करने में दिक्कत आने लगी। तो मैंने फल बेचने का काम शुरू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाकर रोज सुबह ओखला मंडी जाकर फल खरीदते हैं और फिर दिनभर उन्हें दिल्ली की सड़कों पर बेचते हैं।
ऋषि कपूर के साथ कर रहे थे काम: लॉकडाउन से पहले दिवाकर ऋषि कपूर के साथ फिल्म शर्मा जी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे। दिवाकर ने कहा, लॉकडाउन के कारण फिल्म पोस्टपोन हो गई और फिर ऋषि जी भी नहीं रहे। मैं उनके साथ दोबारा न काम करने को लेकर बेहद निराश हूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cVnzo1
No comments:
Post a Comment